डोनाल्ड ट्रंप की सहयोग कंपनी कैम्ब्रिज एनालिटिका द्वारा पांच करोड़ यूजर्स की जानकारी चुराने के बाद फेसबुक की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। डाटा लीक मामले में यूरोपीय संघ और ब्रिटेन की संसद के बाद अब अमेरिका, भारत में भी फेसबुक के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।
इसी बीच हम बात कर रहे है कि आखिर फेसबुक यूज करने के क्या क्या फायदे और क्या नुकसान है। लेकिन अगर आप थोड़ी सी भी सावधानी बरतेंगे तो आपको फेसबुक डिलीज करने की कोई जरुरत नहीं पड़ेगी। आज के वक्त में फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे सोशल नेटवर्किंग के जरिए युवाओं में इसकी लत तेजी से बढ़ रही है।
फेसबुक के फायदे –
1 आज के वक्त में हर 6 यूजर फेसबुक का है। इससे आप अपना बिजनेश प्रोमेट कर सकते हैं। अभी तक पूरी दुनिया में 3 अरब से ज्यादा यूजर हैं। फेसबुक के जरिये लगभग 50 मिलियन लोग अपने ब्रांड को काफी कम कीमतों में यूजर तक पहुंचाते हैं
2. सोशल मीडिया पर फेसबुक आप किसी भी टॉपिक की जानकारी आसाने से प्राप्त कर सकते हैं। यहां आप अलग अलग कैटेगिरी के ग्रुप भी मिल जाएंगे जहां आप अपने मुताबिक, न्यूज, ब्लॉग अन्य जानकारी ले सकते हैं।
3. आज के व्यस्त समय में लोगों के पास एक दूसरे से मिलने का भी वक्त नहीं है। ऐसे में फेसबुक एक दूसरे को जोड़ने का माध्यम है। जो एक व्यक्ति को कहीं भी दूसरी व्यक्ति से कनेक्ट कर देता है।
4. फेसबुक के जरिए आप अपने विचारों को लोगों तक आसानी से पहुंचे है। सरकार हो या कोई दिल की बात आप अपने फेसबुक एकाउंट पर शेयर करते हैं और जो लोग आपसे जुड़े हैं वो आपके विचारों और आपके व्यक्तित्व को पहचानते हैं।
फेसबुक के नुकसान –
1. फेसबुक प्रोफाइल की पर्सनल डिटेल से फोन नंबर हटा लीजिए। इससे भी आपके निजी जानकारी लीक होती है।
2. टीनेजर्स अक्सर गलत सेल्फ-आइडेंटिटी डिवेलप कर ले रहे हैं। पॉप्युलर कल्चर और मीडिया के असर में आकर वे अपना मूल्यांकन अपने अपियरेंस के हिसाब से कर रहे हैं।
3. इस सोशल प्लेटफॉर्म पर मिले कॉमेंट्स और मेसेज उनकी आइडेंटिटी का आधार बन रहे हैं। धीरे-धीरे इस ‘मैनुफैक्चर्ड’ दुनिया में ही रहने की आदत बन जाती है।
4. एफबी पर ‘फ्रेंड्स’ और ‘लाइक्स’ की संख्या से उन्हें सेल्फ-प्रमोशन मिलता है। यह ‘फॉल्स सेल्फ’ उनके ‘ट्रू सेल्फ’ से काफी अलग है।
ऐसे रहें सावधान-
अगर आपको भी लगता है कि आपका एकाउंड सिक्योर नहीं है तो आप सबसे सबसे पहले अपना फेसबुक अकाउंट लॉगिन करें और सेटिंग ऑपशन में जाएं। उसके बाद आप एप्स की सेटिंग बटन पर क्लिक करें और वेबसाइट्स एंड प्लग इंस के एडिट बटन पर टैप करें। इस पर आपको एक बटन दिखेगा, जिसे आपको डिसेबल करना होगा। उसके बाद आपका अकाउंट किसी भी थर्ड पार्टी ऐप पर नहीं खुलेगा।



