Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनOscar Awards पार्टी में यह क्या कर बैठे प्रियंका चोपड़ा और निक...

Oscar Awards पार्टी में यह क्या कर बैठे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस, तस्वीरें हुईं वायरल….

ऑस्कर अवॉर्ड समारोह से प्रियंका चोपड़ा का नाम जुड़ता रहा है। 2016 में उन्होंने ऑस्कर समारोह में बतौर प्रेज़ेंटर डेब्यू किया था। 2017 में रेड कार्पेट पर वो नज़र आयीं और इस बार प्रियंका चोपड़ा ऑस्कर समारोह में तो शामिल नहीं हुईं, मगर इसकी आफ्टर पार्टी में पति निक जोनस के साथ शामिल हुईं और दोनों ने कुछ ऐसा कर दिया कि तस्वीर वायरल हो रही है।

ऊपर आप जो तस्वीर देख रहे हैं, वो इसी पार्टी की है। किसी बात पर निक और प्रियंका एक-दूसरे को जीभ दिखा रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों की क्यूटनेस देखते ही बनती है। इंस्टाग्राम पर प्रियंका और निक के एक फैन एकाउंट पर इस आफ्टर पार्टी की तस्वीरें देखी जा सकती हैं। वैसे इस ऑस्कर की आफ्टर पार्टी प्रियंका की ज़िंदगी में काफ़ी अहमियत रखती है, क्योंकि इसी पार्टी की वजह से प्रियंका को निक मिले।रेड कार्पेट का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रियंका और निक को कैमरों के सामने रोमांटिक होते हुए देखा जा सकता है। प्रियंका को देख निक भी शरारती हो जाते हैं।निक ने प्रियंका को पहली बार 2016 की आफ्टर पार्टी में देखा था और दिल हार गये थे। वैसे प्रियंका चोपड़ा की शादी को दो महीने से अधिक बीत चुके हैं, मगर शादी से जुड़े क़िस्से ख़त्म होने का नाम नहीं ले रहे। कुछ दिन पहले पार्किंग स्पेस में दोनों की किस करते हुए तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुई थीं।

इससे पहले एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने निक जोनस को नेशनल जीजू बताने पर दिलचस्प प्रतिक्रिया दी थी। दरअसल, यह वीडियो जेम्स कॉर्डन के अमेरिकन चैट शो का है, जिसमें प्रियंका अपनी हॉलीवुड फ़िल्म इज़ इंट इट रोमांटिक को प्रमोट करने पहुंची थीं। इज़ इंट इट रोमांटिक 13 फरवरी को रिलीज़ हो चुकी है और प्रियंका ने इसमें एक अहम किरदार निभाया है।

शो के दौरान होस्ट ने भारत में निक जोनस के एक ख़ास निक नेम के बारे में पूछा तो प्रियंका ने बताया कि शादी के दौरान #NationalJiJu ट्रेंडिंग हो रहा था। भारत में हर रिलेशनशिप का एक नाम होता है। जीजू का मतलब होता है ब्रदर-इन-लॉ। इसलिए उनकी शादी पूरे देश से हो गयी है, या जो भी भारतीय है वो अब उनका रिश्तेदार हो गया है।

प्रियंका और निक की शादी दिसम्बर में जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में हुई थी। शादी के कार्यक्रम दो दिन चले थे। प्रियंका ने यहां हिंदू और क्रिश्चियन रीति-रिवाज़ से शादी की थी। दोनों परिवारों ने शादी के कार्यक्रमों में जमकर मस्ती की थी। ख़ूब नाचगाना हुआ था, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुए थे।

इससे पहले एक टीवी शो में प्रियंका यह भी बता चुकी हैं कि उन्होंने दूसरे सेलेब्रिटीज़ की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग क्यों नहीं की। प्रियंका ने बताया था कि यह निक का आइडिया था कि वो अपनी दुल्हन लेने उसके घर जाएं। वो तो किसी आयलैंड पर शादी करना चाहती थीं। इज़ इंट इट रोमांटिक प्रियंका की तीसरी हॉलीवुड फ़िल्म है। हालांकि फ़िल्म भारत में रिलीज़ नहीं होगी, बल्कि 28 फरवरी से नेटफ्लिक्स पर आएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments