Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतIPL 2019 KKR vs KXIP: कोलकाता में बना ये नया रिकॉर्ड, जमकर...

IPL 2019 KKR vs KXIP: कोलकाता में बना ये नया रिकॉर्ड, जमकर बरसे इस मैच में छक्के…..

IPL 2019 कोलकाता व पंजाब के बीच आइपीएल में खेले गए छठे मुकाबले में केकेआर को शानदार जीत मिली। अपने घरेलू मैदान पर केकेआर ने एक बार फिर से जबरदस्त प्रर्दशन किया और पंजाब को 28 रन से हरा दिया। ईडन गार्डन पर खेले गए इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से खूब छक्के लगे और एक नया रिकॉर्ड बना गया।

ईडन गार्डन पर लगे कुल 23 छक्के

केकेआर और पंजाब के बीच खेले गए इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से कुल 23 छक्के लगे। आइपीएल के इतिहास में पहली बार ईडन गार्डन पर इतने छक्के लगे। इससे पहले पिछले सीजन यानी वर्ष 2018 में कोलकाता और दिल्ली के बीच खेले गए मैच में कुल 20 छक्के लगे थे। इसमें कोलकाता की तरफ से 15 जबकि दिल्ली की तरफ से 5 छक्के लगे थे। वहीं इस मैच में कोलकाता की तरफ से 17 जबकि पंजाब की तरफ से 6 छक्के लगे।

नीतिश राणा ने की छक्कों की बरसात

इस मुकाबले में पंजाब के खिलाफ कोलकाता की तरफ से सबसे ज्यादा 7 छक्के नीतिश राणा ने लगाए। वहीं कोलकाता की तरफ से आंद्रे रसेल ने 5, सुनील नरेन ने 3 जबकि रॉबिन उथप्पा ने 2 छक्के लगाए। वहीं दूसरी पारी में पंजाब की तरफ से केकेआर के विरुद्ध डेविड मिलर ने अपनी टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 3 छक्के लगाए। मिलर के अलावा क्रिस गेल ने 2 जबकि मयंक अग्रवाल और मंदीप सिंह ने एक-एक छक्के लगाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments