Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइमसुबह साथ दौड़ लगाने वाले युवक-युवती के बीच हुआ प्यार, जिंदगी साथ...

सुबह साथ दौड़ लगाने वाले युवक-युवती के बीच हुआ प्यार, जिंदगी साथ शुरू करने से पहले ही हुआ ऐसा….

आंखों में श्रेष्ठ धावक बनने का सपना संजोये हर दिन सुबह दौड़ लगाने वाले युवक-युवती के बीच प्यार हो गया. दोनों की जिंदगी के साथ शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई.आंखों में श्रेष्ठ धावक बनने का सपना संजोये हर दिन सुबह दौड़ लगाने वाले युवक-युवती के बीच प्यार हो गया. दोनों की जिंदगी के साथ शुरू होने से पहले ही खत्म हो गई. प्रेमी युगल का शव बुधवार को ग्रेटर नोएडा के मायचा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर मिलने से सनसनी फैल गई. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. लड़की के घरवालों ने युवक के परिजनों पर दोनों की हत्या करने का आरोप लगाया है. पुलिस हॉरर किलिंग के एंगल से भी जांच कर रही है. लुहारली गांव का रहने वाला 22 वर्षीय अंकित और उसके साथ पढ़ने वाली 20 वर्षीय शालू रोज दौड़ लगाने जाते थे. इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम हो गया. इस बात की जानकारी होने पर लड़की के घर वालों ने युवक के परिजनों से आपत्ति जताई और लड़के को अपनी लड़की से दूर रहने की चेतावनी दी. ऐसा न होने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी.

मंगलवार की सुबह भी अंकित और शालू दौड़ लगाने गए थे, लेकिन वे नहीं लौटे. लड़की के घर न लौटने पर उसके परिजन युवक के घर गए और आरोप लगाया कि उनका लड़का लड़की को भगा ले गया. लड़की के घर वालों ने इस बात की शिकायत दादरी थाने में भी की. हालांकि अंकित के परिजनों ने उन्हें भरोसा दिया था कि कुछ भी गलत नहीं होगा. वे अपने लड़के को समझा देंगे.

अंकित के परिजन मंगलवार की पूरी रात उसे ढूंढते रहे, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली. बुधवार की सुबह मायचा गांव के लोग सुबह टहलने निकले, तो रेलवे ट्रैक पर दो कटी हुई लाशें देख वे हैरान रह गए. उन लोगों ने इस बात की सूचना गांव में दी. देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पाकर मौके पर पुलिस भी पहुंच गई. अंकित के परिजन भी मौके पर पहुंच गए. वहां पर अंकित के साथ ही शालू का भी शव पड़ा था. ट्रेन से कटने की वजह से शव क्षत-विक्षत हो गया था. शव देखकर लड़के के परिजन भड़क गए और अजयबपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर प्रदर्शन किया. उनका आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने ही दोनों की हत्या की है.बुधवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मायचा गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर युवक और युवती का शव कटा हुआ पड़ा है. मौके पर पहुंची पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला कि दोनों का आपस में प्रेम चल रहा था, जो परिवार वालों को मंजूर नहीं था. उन्होंने बताया कि अभी हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस हत्या और हॉरर किलिंग के एंगल से मामले की जांच कर रही है. पूरा सच पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments