पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से राजग प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के समर्थन में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशवचंद्र मौर्य ने कृषक बहुल क्षेत्र बेगमपुर में जनसभा को संबोधित किया।
उन्होंने लोगों से कहा कि कांग्रेस सरकार द्वारा किसानों को ठगने का काम किया जाता रहा है। वे कर्ज माफी की घोषणा तो कर रहे हैं, लेकिन यह सफेद झूठ साबित हो रहा है। इसका खुलासा मध्यप्रदेश व राजस्थान के मुख्यमंत्रियों ने स्वयं अपने भाषणों में किया है।
सभा को राजग प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद, पथ निर्माण मंत्री नंदकिशोर यादव, पूर्व मंत्री सम्राट चौधरी, मेयर सीता साहू, रुपनारायण मेहता, वार्ड पार्षद तारा देवी, सुनीता देवी, विक्की मौर्य, शंकर मेहता, संजीव पटवा समेत कई लोगों ने संबोधित किया। इधर जदयू श्रमिक प्रकोष्ठ की ओर से वार्ड संख्या 60 व 63 के मीरगुलाबी बाग, पक्की गौरेया, नून का चौराहा, बरकत खां का अखाड़ा, शेखा का रौजा, छोटी बाजार में लोगों से संपर्क कर राजग प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने की अपील की।
Lok Sabha Elections 2019- राजनीति में भाषा का स्तर गिरना चिंतनीय: CM नीतीश
प्रधानमंत्री का मूल मंत्र सभी वर्गों का विकास: रविशंकर
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है कि समाज के सभी वर्गों का विकास प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मूल मंत्र है। रविवार को वे कदमकुआं में बरनवाल महासभा की बैठक को संबोधित कर रहे थे। इधर फतुहा में पटना साहिब के भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए जदयू प्रखंड अध्यक्ष रणधीर यादव के नेतृत्व में लसगरीचक, परसा, पचरुखिया आदि गांवों का दौरा किया गया।



