Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतभारत ने खेला था वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला मैच, ये...

भारत ने खेला था वर्ल्ड कप के इतिहास का पहला मैच, ये रहा था नतीजा……

क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 मई 2019 से इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होगा. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी वो देश कर रहा है जिसके नाम इस टूर्नामेंट में एक भी खिताब नहीं है.

क्रिकेट का महाकुंभ यानी वर्ल्ड कप 30 मई 2019 से इंग्लैंड और वेल्स में आयोजित होगा. इस बार वर्ल्ड कप की मेजबानी वो देश कर रहा है जिसके नाम इस टूर्नामेंट में एक भी खिताब नहीं है. क्रिकेट वर्ल्ड कप में वनडे इंटरनेशनल प्रतियोगिता का आयोजन ICC (अंतराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) के द्वारा हर चार साल के बाद होता है.

क्रिकेट वर्ल्ड कप का इतिहास

क्रिकेट में वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत 1912 में ऑस्‍ट्रेलिया, इंग्‍लैंड और दक्षिण अफ्रीका के द्वारा की गई थी. हांलाकि बाद में इसे 1975 में टेस्‍ट क्रिकेट खेलने वाले देशों के बीच एक प्रतियोगिता के रूप में लाया गया. पहले वर्ल्ड कप में टेस्‍ट क्रिकेट खेलने वाले छह देश (इंग्‍लैंड, ऑस्‍ट्रेलिया, न्‍यूजीलैंड, वेस्‍टइंडीज, भारत और पाकिस्‍तान) शामिल थे. इनके अलावा श्रीलंका और ईस्ट अफ्रीका ने भी इसमें भाग लिया.

क्रिकेट विश्‍व कप की शुरुआत 1975 में हुई. अब तक इसके 11 संस्करणों में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने सर्वाधिक 5 बार विश्व कप जीता है. इसके अलावा भारत और वेस्टइंडीज ने 2-2 बार और श्रीलंका और पाकिस्तान ने एक-एक बार खिताब अपने नाम किया है.

आइए एक नजर डालते हैं 1975 से लेकर अब तक क्रिकेट वर्ल्ड कप के नतीजों पर:

1975 वेस्‍टइंडीज (चैंपियन), ऑस्‍ट्रेलिया (रनर्स-अप)

1979 वेस्‍टइंडीज (चैंपियन), इंग्‍लैंड (रनर्स-अप)

1983 भारत (चैंपियन), वेस्‍टइंडीज (रनर्स-अप)

1987 ऑस्‍ट्रेलिया (चैंपियन), इंग्‍लैंड (रनर्स-अप)

1992 पाकिस्‍तान (चैंपियन), इंग्‍लैंड (रनर्स-अप)

1996 श्रीलंका (चैंपियन), ऑस्‍ट्रेलिया (रनर्स-अप)

1999 ऑस्‍ट्रेलिया (चैंपियन), पाकिस्‍तान (रनर्स-अप)

2003 ऑस्‍ट्रेलिया (चैंपियन), भारत (रनर्स-अप)

2007 ऑस्‍ट्रेलिया (चैंपियन), श्रीलंका (रनर्स-अप)

2011  भारत (चैंपियन), श्रीलंका (रनर्स-अप)

2015 ऑस्‍ट्रेलिया (चैंपियन), न्यूजीलैंड (रनर्स-अप)

आपको बता दें कि 12वां ICC क्रिकेट वर्ल्ड कप 30 मई 2019 से 14 जुलाई 2019 तक इंग्लैंड और वेल्स की मेजबानी में खेला जाएगा. टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग लेंगी. कुल 48 मैच खेले जाएंगे. उद्धाटन मैच मेजबान इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच 30 मई 2019 को भारतीय समयानुसार दोपहर 3.00 बजे से खेला जाएगा. वर्ल्ड कप में भारत अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को साउथ अफ्रीका के खिलाफ करेगा.

Facts

वर्ल्ड क्रिकेट में ऑस्‍ट्रेलिया से पहले कैरेबियाई खिलाड़ियों का दबदबा था. क्रिकेटर्स तब सफेद कपड़ों में और लाल गेंद से खेला करते थे. साल 1975 में 7 जून को पहले वर्ल्ड कप टूर्नामेंट की शुरुआत हुई थी. पहला वर्ल्ड कप 7 से 21 जून के बीच इंग्लैंड में खेला गया था. इस दौरान हर मैच 60 ओवरों का होता था.

-इस वर्ल्ड कप में पहला मैच भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया था और इंग्लैंड ने जीत दर्ज की. सुनील गावस्कर ने 174 गेंदों में नॉट आउट रहते हुए महज 36 रन बनाए.

-1975 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज ने कप अपने नाम किया.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments