कान फिल्म फेस्टिवल 2019 में बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस ने जलवा बिखेरा । इसमें प्रियंका चोपड़ा, दीपिका पादुकोण, ऐश्वर्या राय, हिना खान, कंगना रनौत, डायना पेंटी और हुमा कुरैशी शामिल हैं । इन सभी स्टार्स के एक से बढ़कर एक लुक सामने आए। हाल ही में फेस्ट से एक बहुत ही स्पेशल तस्वीर सामने आई है ।इस फोटो में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के साथ डायना पेंटी, हिना खान और हुमा कुरैशी नजर आ रहे हैं । कान में हिना खान पहली बार पहुंची हैं । टीवी एक्ट्रेस होने के बावजूद हिना ने अपनी अलग पहचान बना ली है । ये तस्वीर वेनिटी फेयर पार्टी की है । इस तस्वीर को हुमा ने महिला सश्क्तिकरण का प्रतीक बताया है । इस तस्वीर के कैप्शन में हुमा ने लिखा, ”सामर्थ्यवान महिलाएं एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं । रियल वुमन एक-दूसरे को सपोर्ट करती हैं । प्रियंका चोपड़ा और निक जीजू को इस रात के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया ।”प्रियंका और निक की कई तस्वीरें कान फेस्ट से वायरल हो रही हैं । दोनों ने वहां रोमांटिक पोज भी दिए । निक हर पल प्रियंका का ख्याल रखते नजर आए । लंबे समय से बॉलीवुड से गायब मल्लिका शेरावत ने भी इस फेस्टिवल में शिरकत की है । उनका कान लुक काफी चर्चा में रहा है । हिना खान की तरह डायना पेंटी का भी कान में डेब्यू है। दोनों ने अपने लुक से रेड कार्पेट पर जबदस्त कहर ढाया । वहीं दीपिका और कंगना कान से वापस आ चुकी हैं। उनके 8 लुक सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहे । फैंस को सोनम कपूर के लुक का भी इंतजार है ।
Cannes से सामने आई अब तक की सबसे दमदार तस्वीर, निक ‘जीजू’ के साथ दिखीं हुमा कुरैशी…
Recent Comments
on Hello world!



