Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeअजब- गजबबढ़ रही थी गर्मी तो कार की मालकिन ने किया ऐसा काम,...

बढ़ रही थी गर्मी तो कार की मालकिन ने किया ऐसा काम, सोशल मीडिया पर हो गई वायरल….

मई का महीना खत्म होने को है और गर्मी भी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और लू के कारण पश्चिम और उत्तर भारत में दोपहर के वक्त निकलना मुश्किल हो गया है। गर्मी से बचने के लिए लोग तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। इसी सिलसिले में एक अजीबोगरीब वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक कार मालकिन ने अपनी गाड़ी को ठंडा रखने के लिए गाय के गोबर से रंग दिया है। सोशल मीडिया में गोबर से लीपी हुई इस कार की फोटो खूब वायरल हो रही हैं। फेसबुक यूजर रुपेश गौरंग दास ने गोबर से रंगी कार की तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा कि गाय के गोबर का इससे सही इस्तेमाल अब तक मैंने नहीं देखा। 45 डिग्री सेल्सियस की गर्मी को मात देने के लिए और अपनी गाड़ी को गर्मी से बचाने के लिए सेजल शाह ने अपनी कार को गाय के गोबर से रंग दिया है।इस पोस्ट पर लोग सवाल पूछ रहे हैं कि गोबर की दुर्गंध से बचने के लिए कार के अंदर बैठे लोग कैसे बचते हैं। वहीं दूसरे यूजर ने पूछा कि गोबर की कितनी लेयर का इस्तेमाल कार को ठंडा रखने के लिए रंगने में काम किया है। बता दें कि भारत के ग्रामीण इलाकों में घरों को ठंडा रखने के लिए गाय के गोबर से लीपे जाते है। सैकड़ों वर्षों से जमीन को लेपने के लिए गाय के गोबर का इस्तेमाल किया जाता रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments