Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतन्यूजीलैंड का श्रीलंका से मुकाबला आज; ये हो सकती हैं दोनों टीमों...

न्यूजीलैंड का श्रीलंका से मुकाबला आज; ये हो सकती हैं दोनों टीमों की प्लेइंग 11…..

 विश्व कप 2019 में आज दो मैच खेले जाने हैं। इनमें से एक श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच है। यह भारतीय समय अनुसार दोपहर 3 बजे से कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स में खेला जाएगा। श्रीलंका को इस विश्व कप में बेहतर प्रदर्शन करना होगा। कुमार संगकारा और महेला जयवर्धने के बाद से कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं आया जिसने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया हो। दूसरी तरफ, न्यूजीलैंड के पास न सिर्फ मजबूत बैटिंग लाइनअप है बल्कि उनकी गेंदबाजी भी काफी अच्छी है। वॉर्मअप मैच में उन्होंने टीम इंडिया को 200 के अंदर समेट दिया था। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 क्या हो सकती हैं।

न्यूजीलैंड: लैथम अब भी फिट नहीं
किवी टीम इस मैच में लॉकी फर्ग्युसन या मैट हेनरी में से किसी एक को बाहर बैठा सकती है। ट्रेंट बोल्ट और टिम साउथी 11 में शामिल रहेंगे। टॉम लैथम फिट नहीं हो सके हैं। लिहाजा, उनका भी बाहर रहना तय है। टॉम ब्लंडेल ने अभ्यास मैच में विंडीज के खिलाफ शानदार शतक लगाया था। वो टीम में शामिल रहने चाहिए। कॉलिन मुनरो एक भी वॉर्मअप मैच नहीं खेले। इसलिए, माना जा रहा है कि कप्तान केन विलियम्सन हेनरी निकोलस और मार्टिन गुप्टिल को ही ओपनर रखेंगे।

ये हो सकती है न्यूजीलैंड की प्लेइंग 11

मार्टिन गुप्टिल, हेनरी निकोलस, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), जेम्स नीशाम, कॉलिन डी ग्रांडहोमी, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी।

श्रीलंका : मैथ्यूज और परेरा पर निर्भरता
लहिरू थिरिमाने ने पिछले दिनों कुछ अच्छी पारियां खेलीं। कप्तान दिमुथ करुणारत्ने भी फॉर्म में हैं। कुसल मेंडिस, एंजेलो मैथ्यूज और थिसारा परेरा की निरंतरता पर सवालिया निशान हैं। जेफ्री वंडारसे ने वॉर्मअप मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्हें 11 में जगह मिलना तय माना जा रहा है। हालांकि, अविष्का फर्नांडो अब तक फिट नहीं हो सके हैं।

ये हो सकती है श्रीलंका की प्लेइंग 11 
दिमुथ करुणारत्ने (कप्तान), लहिरू थिरिमाने, कुसल मेंडिस, कुसल परेरा (विकेट कीपर), एंजेलो मैथ्यूज, धनंजय डिसिल्वा, थिसारा परेरा, इसुरु उदाना, लसिथ मलिंगा, सुरंगा लकमल और जेफ्री वंडारसे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments