Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतओवर्स के लिहाज से पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार, विंडीज ने 218...

ओवर्स के लिहाज से पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार, विंडीज ने 218 गेंदें शेष रहते मैच जीता…

वेस्टइंडीज ने वनडे वर्ल्ड कप के दूसरे मैच में शुक्रवार को पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। वेस्टइंडीज ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम 21.4 ओवर में 105 रन पर ऑलआउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज ने 13.4 ओवर में 3 विकेट पर 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में यह दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले वह 1 मार्च 1992 को एडिलेड में इंग्लैंड के खिलाफ 40.2 ओवर में 74 रन पर ऑलआउट हो गई थी। वेस्टइंडीज के ओसाने थॉमस मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने 5.4 ओवर में 27 रन देकर पाकिस्तान के 4 बल्लेबाजों को आउट किया था।

वर्ल्ड कप में गेंदें शेष रहते वेस्टइंडीज की यह चौथी सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले उसने 1999 में 239, 1975 में 236 और 2011 में 226 गेंदें शेष रहते मैच जीता था। वहीं, वर्ल्ड कप में गेंदें शेष रहते पाकिस्तान की सबसे बड़ी हार है। इससे पहले 1999 में वह लार्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट से हारी थी, तब 179 गेंदें फेंकी जानी शेष थीं।

वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 36 साल बाद हराया

नॉटिंघम में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने थीं। हालांकि, वर्ल्ड कप में दोनों के बीच यह 5वीं भिड़ंत थी। पाकिस्तान इंग्लैंड में हुए वर्ल्ड कप मुकाबलों में वेस्टइंडीज के खिलाफ सिर्फ एक बार ही जीत हासिल कर पाया है। उसने 1999 में ब्रिस्टल में हुए मैच में वेस्टइंडीज को 27 रन से हराया था। वेस्टइंडीज 1975, 1979 और 1983 के वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान को हरा चुका है।

पिछले 4 महीने में एक भी वनडे नहीं जीता पाकिस्तान

पाकिस्तान पिछले 12 वनडे में से एक में भी जीत हासिल नहीं कर पाया है। उसने वनडे में आखिरी जीत 27 जनवरी 2019 को जोहानेसबर्ग में हासिल की थी। तब उसने दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था। उसके बाद से अब तक उसने 12 वनडे खेले। इनमें से 11 में उसे हार मिली, जबकि एक मैच बेनतीजा रहा।

गेल ने लगाया 51वां अर्धशतक

वेस्टइंडीज के आउट होने वाले बल्लेबाज क्रिस गेल, शाई होप और डॉरेन ब्रावो रहे। मोहम्मद आमिर की गेंद को सीमा-रेखा के बाहर भेजने की कोशिश में होप मिड-ऑफ पर मोहम्मद हफीज के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 17 गेंद पर 11 रन बनाए। उनकी जगह आए ब्रावो खाता भी नहीं खोल पाए। मोहम्मद आमिर ने उन्हें भी पवेलियन की राह दिखाई। उनका कैच बाबर आजम ने पकड़ा। क्रिस गेल वेस्टइंडीज के हाइएस्ट स्कोरर रहे। उन्होंने 34 गेंद पर 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन बनाए। यह उनका वनडे में 51वां अर्धशतक है।

गेल ने अपनी पारी के दौरान 3 छक्के लगाए। इसके साथ ही वे वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। उनके वर्ल्ड कप में कुल 40 छक्के हो गए हैं।

बल्लेबाज देश मैच 6s
क्रिस गेल वेस्टइंडीज 27 40
एबी डिविलियर्स दक्षिण अफ्रीका 23 37
रिकी पोंटिंग ऑस्ट्रेलिया 43 31
ब्रेंडन मैकुलम न्यूजीलैंड 32 29
हर्शल गिब्स दक्षिण अफ्रीका 23 28

पूरन ने छक्का लगाकर जीत दिलाई

आमिर की गेंद पर गेल पॉइंट पर शादाब खान के हाथों लपके गए। हालांकि, जब वे आउट हुए तब वेस्टइंडीज को जीत के लिए 29 रन ही बनाने थे और उसने इसे अगली 17 गेंदों पर हासिल कर लिया। गेल के आउट होने के समय निकोलस पूरन 10 गेंद पर 11 रन बनाकर खेल रहे थे। उन्होंने अगली 9 गेंदों पर 23 और गेल की जगह आए शिमरॉन हेटमायर ने 8 गेंद पर 7 रन बनाए। पूरन ने छक्का लगाकर वेस्टइंडीज को जीत दिला दी।

इंग्लैंड में वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर

वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में यह पहली बार है जब पाकिस्तान की पूरी टीम 22 ओवर के अंदर पवेलियन लौटी। इससे पहले वर्ल्ड कप में उसकी टीम 22 फरवरी 2003 को केपटाउन में इंग्लैंड के खिलाफ 31 ओवर में 134 रन पर ऑलआउट हो गई थी। यह इंग्लैंड में वर्ल्ड कप में भी पाकिस्तान का न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले उसका वर्ल्ड कप में इंग्लैंड में न्यूनतम स्कोर 151 रन था। 16 जून 1979 को लीड्स के मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ मैच में पाकिस्तान 56 ओवर में ऑलआउट हो गई थी।

स्कोर किसके खिलाफ मैदान साल
74/10 इंग्लैंड एडिलेड 1992
105/10 वेस्टइंडीज नॉटिंघम 2019
132/10 ऑस्ट्रेलिया लार्ड्स 1999
132/10 ऑयरलैंड किंग्सटन 2007
134/10 इंग्लैंड केपटाउन 2003

पाकिस्तान के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए

पाकिस्तान के फख्र जमां (22), बाबर आजम (22), मोहम्मद हफीज (16) और वहाब रियाज (18) ही दहाई के अंक तक पहुंच पाए। शादाब खान बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। शादाब के अलावा 6 बल्लेबाज 10 रन से कम का ही स्कोर कर पाए। वेस्टइंडीज की ओर से ओसाने थॉमस सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 5.4 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा कप्तान जेसन होल्डर 42 रन देकर 3 विकेट लिए। आंद्रे रसेल 2 और शेल्डन कोट्रेल 1 विकेट लेने में सफल रहे।

पाकिस्तान की खराब शुरुआत

इस मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम का स्कोर जब 17 रन था तभी इमाम-उल-हक 2 रन के निजी स्कोर पर शेल्डन कोट्रेल की गेंद पर विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट हो गए। उसके बाद फख्र जमां 16 गेंद पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्हें आंद्रे रसेल ने बोल्ड किया। फख्र के आउट होने के समय पाकिस्तान के 5.5 ओवर में 35 रन बने थे। हैरिस सोहेल 8 रन के निजी स्कोर पर आंद्रे रसेल की गेंद पर विकेटकीपर होप के हाथों कैच आउट हुए। सोहेल का विकेट 10वें ओवर की चौथी गेंद पर गिरा। उस समय पाकिस्तान के सिर्फ 45 रन ही बने थे। बाबर आजम 33 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। ओसाने थॉमस की गेंद पर शाई होप ने उनका कैच पकड़ा। वेस्टइंडीज के खिलाफ पिछले 7 मैच में यह तीसरी बार है, जब बाबर आजम शतक नहीं लगा पाए हैं।

पाकिस्तान की टीम में मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज शामिल हैं। हालांकि, आसिफ अली और शोएब मलिक आखिरी एकादश का हिस्सा नहीं बन पाए। वेस्टइंडीज के इविन लेविस और शानोन गैब्रिएल फिट नहीं हैं। फैबियान एलेन और केमार रोच भी प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किए गए हैं।वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज और पाकिस्तान अब तक 10 बार आमने-सामने हो चुके हैं। इनमें से 7 में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा है। पाकिस्तान पिछले वर्ल्ड कप में भी वेस्टइंडीज से हार गया था। उसे विंडीज के खिलाफ टूर्नामेंट में आखिरी बार जीत 2011 में मिली थी। इंग्लैंड के मैदान पर वेस्टइंडीज और पाकिस्तान के प्रदर्शन की बात करें तो दोनों टीमों अपने-अपने पिछले 5 मुकाबलों में जीत हासिल करने में असफल रही हैं।

दोनों टीमें

पाकिस्तान : सरफराज अहमद (पाकिस्तान), इमाम-उल-हक, फख्र जमां, बाबर आजम, हैरिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, मोहम्मद आमिर, वहाब रियाज।

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, शाई होप, डॉरेन ब्रावो, शिमरॉन हेटमायर, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, एश्ले नर्स, शेल्डन कोट्रेल, ओसाने थॉमस।

स्कोरबोर्ड : पाकिस्तान

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
इमाम-उल-हक कै. शाई होप बो. कोट्रेल 2 11 0 0
फख्र जमां बो. आंद्रे रसेल 22 16 2 1
बाबर आजम कै. होप बो. ओसाने थॉमस 22 33 2 0
हैरिस सोहेल कै. होप बो. आंद्रे रसेल 8 11 1 0
सरफराज अहमद कै. होप बो. जेसन होल्डर 8 12 1 0
मोहम्मद हफीज कै. कोट्रेल बो. थॉमस 16 24 2 0
इमाद वसीम कै. क्रिस गेल बो. होल्डर 1 3 0 0
शादाब खान एलबीडब्ल्यू बो. थॉमस 0 1 0 0
हसन अली कै. कोट्रेल बो. होल्डर 1 4 0 0
वहाब रियाज बो. ओसाने थॉमस 18 11 1 2
मोहम्मद आमिर नॉटआउट 3 13 0 0

रन : 105/10, ओवर : 21.4, एक्स्ट्रा : 4
विकेट पतन : 1-17, 2-35, 3-45, 4-62, 5-75, 6-77, 7-78, 8-81, 9-83, 10-105

गेंदबाजी : शेल्डन कोट्रेल 4-0-18-1, जेसन होल्डर 5-0-42-3, आंद्रे रसेल 3-1-4-2, कार्लोस ब्रैथवेट 4-0-14-0, ओसाने थॉमस 5.4-0-27-4

स्कोरबोर्ड : वेस्टइंडीज

बल्लेबाज रन गेंद 4s 6s
क्रिस गेल कै. शादाब बो. मोहम्मद आमिर 50 34 6 3
शाई होप कै. मोहम्मद हफीज बो. आमिर 11 17 1 0
डॉवेन ब्रावो कै. बाबर आजम बो. आमिर 0 4 0 0
निकोलस पूरन नॉटआउट 34 19 4 2
शिमरॉन हेटमायर नॉटआउट 7 8 0 0

रन : 108/3, ओवर : 13.4, एक्स्ट्रा : 6
विकेट पतन : 1-36, 2-46, 3-77

गेंदबाजी : मोहम्मद आमिर 6-0-26-3, हसन अली 4-0-39-0, वहाब रियाज 3.4-1-40-0

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments