Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeखेल जगतcategorized"लापता" तेजस्वी को खोज निकालने वाले को मिलेगा 5100 रुपये का ईनाम...

“लापता” तेजस्वी को खोज निकालने वाले को मिलेगा 5100 रुपये का ईनाम !

पटना,22 जून । उत्तरी बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में एक पोस्टर लगा है जिसमें ‘‘लापता’’ राजद नेता तेजस्वी यादव को खोज निकालने वाले व्यक्ति को 5100 रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है। तेजस्वी लोकसभा चुनावों में पार्टी की हार के बाद से सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आए हैं। मुजफ्फरपुर जिला मस्तिष्क ज्वर की चपेट में है और वहां सौ से ज्यादा बच्चों की इस बीमारी के कारण मौत हो चुकी है।
एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता तमन्ना हाशमी ने विशाल पोस्टर लगवाकर इस पर शीर्षक लिखा है ‘‘लापता, लापता, लापता।’’ इस पोस्टर पर नीचे लिखा है कि जो कोई विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को वापस लेकर आएगा उसे 5100 रुपये का इनाम मिलेगा। सबसे नीचे लिखा है कि वह लोकसभा चुनावों के नतीजों के बाद से लापता हैं।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments