Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनबिग बॉस 13: टीवी एक्ट्रेस ने पहले 'नच बलिए 8' में किया...

बिग बॉस 13: टीवी एक्ट्रेस ने पहले ‘नच बलिए 8’ में किया था कमाल, अब ‘बिग बॉस 13’ में मचाएंगी धमाल….

बिग बॉस 13: 29 सितंबर, 2019 को टेलीकास्ट होने वाले ‘बिग बॉस 13’ में नए चेहरों के साथ कई नए धमाके और नए विवाद देखने और सुनने को मिलेंगे.

बिग बॉस सीजन 13: टीवी का सबसे चर्चित और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस अपने नए सीजन के साथ धमाल मचाने वाला है. सितंबर के अंत में रिलीज होने वाले इस शो में नए चेहरों के साथ कई नए धमाके और नए विवाद देखने और सुनने को मिलेंगे. शो को इस बार भी बॉलीवुड के दमदार एक्टर सलमान खान होस्ट करेंगे. इसके साथ ही ‘बिग बॉस 13‘ में शामिल होने वाले कई सदस्यों के नाम सामने आ रहे हैं, जिनमें राजपाल यादव, हिमांश कोली, करन पटेल और जरीन खान शामिल है. हालांकि अभी तक किसी भी नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है. हाल ही में आई खबरों के मुताबिक ‘बिग बॉस 13’ में मशहूर टीवी एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा भी नजर आ सकती हैं.

स्पॉटबॉय डॉट कॉम की खबर के मुताबिक 29 सितंबर, 2019 से टेलीकास्ट होने वाले ‘बिग बॉस 13’  में इस बार ‘मर्यादा लेकिन कब तक’ की लीड एक्ट्रेस रिद्धी डोगरा अपनी मौजूदगी दर्ज करेंगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस साल ‘बिग बॉस 13’ के लिए उन्हें अप्रोच किया गया था, जिसके लिए वह सहमत भी हो गईं. इसके साथ ही रिद्धी डोगरा ने बिग बॉस का सदस्य बनने के लिए कॉन्ट्रेक्ट भी साइग कर दिया है. बता दें कि रिद्धी डोगरा ने टीवी एक्टर राकेश बापट से शादी की थी, लेकिन सात साल के रिलेशन के बाद दोनों ने इसी साल 7 फरवरी को तलाक लिया. इससे पहले रिद्धी डोगरा और राकेश बापट मशहूर डांसिंग शो ‘नच बलिए 8’ में भी नजर आ चुके हैं.

इससे पहले ‘बिग बॉस सीजन 13’ के लिए ‘दंगल गर्ल’ जायरा वसीम को भी ऑफर दिया गया था, लेकिन उन्होंने इस ऑफर में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई. वहीं ‘बिग बॉस 13’ में पिछले 3 सीजन्स की तरह इस बार घर में कॉमनर्स नजर नहीं आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार ‘बिग बॉस 13’ में बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान भी नजर आ सकती हैं. ‘बिग बॉस 13’ में सबसे ज्यादा भुगतान पाने वाले प्रतियोगी बनने के लिए ज़रीन खान, माहिका और डैनी डी के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा की खबरें भी आ रही हैं. इनके अलावा बिग बॉस में इस बार टीवी एक्ट्रेस रश्मि देसाई भी नजर आ सकती हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments