Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनबारिश के मौसम का मजा लेने दोस्तों संग पार्क पहुंची ये एक्ट्रेस,...

बारिश के मौसम का मजा लेने दोस्तों संग पार्क पहुंची ये एक्ट्रेस, लोग खींचने लगे फोटो….

बॉलीवुड एक्ट्रेस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लोग बार-बार देख रहे हैं. 

बॉलीवुड एक्ट्रेस जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं. वो आए दिन कोई न कोई वीडियो अपने फैंस को लिए शेयर कर रही हैं. जरीन खान (Zareen Khan) ने फिर से अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब वायरल हो रहा है.  जरीन खान (Zareen Khan) इस वीडियो में अलग ही अंदाज में नजर आ रही हैं. इस वीडियो में देखा जा सकता है वि वो अपने दोस्तों के साथ बारिश के मौसम का मजा लेने पार्क पहुंची हैं और लोग उनकी फोटो खींच रहे हैं. इस दौरान वो काफी सुंदर लग रही हैं. जरीन खान के इस वीडियो को 5 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग उनके इस अंदाज की काफी तारीफ भी कर रहे हैं.

जरीन खान (Zareen Khan) इन दिनों पंजाबी फिल्मों में नजर आ रही हैं. इससे पहले भी उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो रेत से खेलती नजर आई थीं. उनका वह वीडियो राजस्थान का था, जहां वो छुट्टियां बिताने पहुंची थीं.  उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल भी हो गया था, साथ ही लोगों ने उस पर खूब कमेंट भी किए थे. इससे पहले जरीन खान (Zareen Khan) का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह बुलबुले उड़ाते नजर आ रही थीं.

बता दें कि जरीन खान (Zareen Khan) ने सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म ‘वीर’ से एक्टिंग की दुनिया में अपना कदम रखा था. इस फिल्म में वह ‘यशोधरा’ के रूप में सलमान खान के साथ लीड रोल में दिखाई दी थीं. जरीन खान (Salman Khan) ने बॉलीवुड के साथ ही पंजाबी फिल्मों में भी अपना किरदार निभाया है. फिल्म ‘वीर’ के बाद जरीन खान ‘हाउसफुल-2, रेडी, हेट स्टोरी-3, वीर, अकसर 2, 1921’ और पंजाबी फिल्म ‘जट्ट जेम्स बॉन्ड’ में नजर आई थीं. अब जल्द ही जरीन खान पंजाबी मूवी ‘डाका’ में भी नजर आने वाली हैं.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments