Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeअजब- गजबअंतरिक्ष में कैसे रहते हैं अंतरिक्षयात्री, टॉयलेट करने का तरीका जानकर रह...

अंतरिक्ष में कैसे रहते हैं अंतरिक्षयात्री, टॉयलेट करने का तरीका जानकर रह जाएंगे दंग…..

बीती 22 जुलाई को इसरो ने चंद्रयान 2 का प्रक्षेण किया. ये मिशन इसरो के सबसे महत्वाकांक्षी मिशन में से एक है. ऐसे में हम आपको अंतरिक्ष और अंतरिक्ष यात्रियों के बारे में कुछ बातें बताने जा रहे हैं. जिनके बारे में आपने आजतक नहीं सुना होगा. अंतरिक्ष यात्रों और उनकी यात्राओं के बारे में तो आपने सुना ही होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंतरिक्ष में अंतरिक्षयात्रियों को कितनी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

दरअसलअंतरिक्ष यात्रा के बारे में सुनना जितना अच्छा लगता हैये उससे कहीं ज्यादा मुश्किल होती हैअंतरक्षि यात्रियों को जीरो ग्रैविटी जिंदा रहने और दैनिक जीवन के तमाम काम करने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता हैउसमें भी सबसे अधिक परेशानी तब होती है जब उन्हें मलमूत्र का त्याग करना होता है.

बता दें कि 19 जनवरी 1961 को अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री एलन शेफर्ड जब पहली बार अंतरिक्ष में गए तो उन्हें वहां सिर्फ 15 मिनट रहना थाये दुनिया के किसी वैज्ञानिक या इंसान की अंतरिक्ष में पहली यात्रा थीक्योंकि एलन शेफर्ड को केवल 15 मिनट ही अंतरिक्ष में गुजारने थे इसलिए उनके टॉयलेट की कोई व्यवस्था नहीं की गई थी, लेकिन लॉन्च में देरी होने की वजह से शेफर्ड को अंतरिक्ष सूट में ही पेशाब करनी पड़ी.

उसके कुछ सालों बाद अंतरिक्ष यात्रियों के लिए कंडोम की तरह दिखने वाला एक पाउच बनाया गयाइस पाउच के साथ भी एक परेशानी थी और वह यह थी कि यह बारबार फट जाता थावहीं शौच के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को पीछे की तरफ एक बैग चिपकाकर रखना पड़ता थाइससे अंतरिक्ष यात्री फ्रेश तो हो जाते थे लेकिन उसकी बदबू से उन्हें काफी परेशानी होती थी.

लेकिन अपोलो मून मिशन के दौरान पेशाब के लिए बनाए गए पाउच को एक वॉल्व से जोड़ दिया गया थाइस वॉल्व को दबाते ही पेशाब स्पेस में चली जाती थीइसमें भी एक परेशानी थी कि अगर वॉल्व दबाने में एक सेकेंड की देरी भी हुई तो यूरिन अंतरिक्ष यान में ही तैरने लगतीइसे पहले खोल देने से अंतरिक्ष के वैक्यूम से शरीर के अंग बाहर खींचे जा सकते थेइसलिए अंतिरक्ष यात्रियों को एस्ट्रोनॉट्स पाउच में ही पेशाब करनी पड़ी.

उसके बाद 1980 के दौरान नासा ने मैग्जिमम एब्जॉर्बेसी गार्मेंट बनायाजो एक तरह का डायपर थाइसे खास तौर पर महिला अंतरिक्ष यात्रियों के लिए बनाया गया थालेकिन इसका प्रयोग पुरुष अंतरिक्ष यात्री भी करते थेइसके बाद नासा ने जीरोग्रैविटी टॉयलेट बनायाइसमें अंतरिक्ष यात्री को पीछे बैग तो नहीं बांधना पड़तालेकिन शौच करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ती है.

क्योंकि अंतरिक्ष में मल अपने आप बाहर नहीं आताइसलिए वे एक विशेष तरीके का गलव्स पहनकर उसकी मदद से मल को जीरोग्रैविटी टॉयलेट में डालते हैंसाथ ही जीरो ग्रैविटी टॉयलेट में एक पंखा लगा होता है जो मल को खींचकर कंटेनर में डाल देता हैअंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में अब इसी टॉयलेट का इस्तेमाल किया जाता है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments