Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeअजब- गजबपाकिस्तान का ये धर्मगुरु दुल्हन की तरह सजकर लोगों को देता है...

पाकिस्तान का ये धर्मगुरु दुल्हन की तरह सजकर लोगों को देता है ज्ञान, वीडियो देख हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट

पाकिस्तान से जुड़े कई ऐसे वी़डियो आपने देखा होगा, जिससे देखकर आप हंसी से लोटपोट हो गए होंगे. लेकिन आज हम जिस वीडियों के बारे में बात करने जा रहे हैं, वह वीडियो शायद ही आपने अब तक देखा होगा. दरअसल, पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान के एक धर्म गुरु का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया जा रहा है कि धर्म गुरु लोगों को देख रहा है और बस एक टक लगाकर देखता ही जा रही है.

गल्फ न्यूज एशिया की खबरों के मुताबिक, यह धर्मगुरु दुल्हन की तरह सजता और संवरता है. ये पाकिस्तान के सिंध प्रांत के हैदराबाद शहर का है. हैरान करने वाली बात ये है कि यह अपनी दाढ़ी का रंग भी अलग-अलग रखता है. अपने आस-पास का माहौल भी शादी और बाराती की तरह रखता है. दुल्हन के कपड़ों में इस्लाम की शिक्षा देता है.

इस धर्मगुरु का वीडियो ऑरेंज कलर की ड्रेस में वायरल हो रही है. वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दुल्हन बना धर्मगुरु आराम से एक मंच पर बैठा हुआ है. इसके आसपास लोग मौजूद हैं और नाच रहे हैं. इतना ही नहीं ये लोग धर्मगुरु पर पैसा लूटा रहे हैं. धर्मगुरु के आस-पास बारात जैसा माहौल लग रहा है. इस धर्म गुरु के खिलाफ सोशल मीडिया पर कार्रवाई की मांग की जा रही है.

धर्मगुरु के बारे में लोगों को ज्यादा जानकारी नहीं है. खबरों के मुताबिक, इस शख्स को रावलपिंडी के रेशम गलियों में कई बार देखा जा चुका है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments