Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeअजब- गजबOMG! महिला के पेट का हुआ ऑपरेशन, पेट से निकले इतने आभूषण...

OMG! महिला के पेट का हुआ ऑपरेशन, पेट से निकले इतने आभूषण की डॉक्टर भी रह गए हैरान……

हमारे देश में आय दिन हैरान करने वाली घटनाएं होती रहती हैं. इन्ही में से कुछ ऐसी घटनाएं भी सामने आती हैं, जिसमें हमें ये सुनने को मिलता है कि ऑपरेशन के दौरान पेट में अजीबों-गरीब चीजें मिली हैं. लेकिन आज हम जिस घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, वे बेहद ही चौंकाने वाला है.

दरअसल, पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के रामपुरहाट में एक महिला का पेट का ऑपरेशन किया गया, जिसके पेट से कोई साधारण सी वस्तु नहीं बल्कि 90 सोने चांदी के आभूषण बरामद किए गए. इसके साथ-साथ महिला के पेट से करीब 10 सिक्के भी निकाले गए. महिला का नाम जूली खातून निवासी माड़ग्राम बताया जा रहा है, वह मानसिक रूप से काफी बीमार है. ऑपरेशन करने वाले चिकित्सकों के अनुसार, यह ऑपरेशन दुनिया के सबसे अनोखे ऑपरेशन में से एक है.

जूली के परिजनों के मुताबिक, जूली काफी समय से मानसिक रूप से बीमार है. उसका काफी दिनों से इलाज भी चल रहा है. उसने कई बार पेट में दर्द की शिकायत कराई, जिसका स्थानीय डॉक्टर के पास इलाज भी कराया गया, लेकिन किसी तरह की राहत नहीं मिली. इसके बाद जूली को रामपुरहाट महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया.

अपस्ताल में एक्स-रे रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन करने का निर्णय लिया. इस ऑपरेशन के दौरान जब डॉक्टर्स ने जूली के पेट में चीरा मारा, जो पेट में ये सामान देख कर पूरी टीम भौंचक्के रह गए.

चिकित्सक डॉ सिद्धार्थ विश्वास ने कहा, “पीड़ित युवती को पेट दर्द के कारण भर्ती कराया गया था. ऑपरेशन के बाद उसके पेट से सैकड़ों की तादाद में सिक्के, सोने-चांदी तथा अन्य धातु के आभूषण आदि निकले. फिलहाल युवती स्वस्थ है.”

इस घटना के बारे में महिला के परिजनों का कहना है कि जूली काफी दिनों से मानसिक विक्षिप्तता से पीड़ित है. हो सकता है उसने परिजनों तथा पड़ोसियों के गहने निगल लिए हों. परिजनों के मुताबिक, कई बार उन्हें आभूषण गायब होने की शिकायतें मिली थीं, लेकिन उन्हें इस बात का जरा सा भी अंदाजा नहीं था कि वह गहने निगल रही है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments