शाहिद कपूर का फिल्मी करियर अभी तक रुका हुआ था, लेकिन कबीर सिंह की सफलता ने उनकी डिमांड एकाएक बढ़ा दी है. कबीर सिंह की सफलता के बाद शाहिद कपूर का करियर ग्राफ तेजी से बढ़ा है और उनकी डिमांड भी बढ़ गई है.
अब खबर आ रही है कि शाहिद कपूर ने तेलगू की एक फिल्म के रीमेक मेंं काम करने के लिए 40 करोड़ रुपये फीस की डिमांड कर डाली है. कबीर सिंह से पहले शाहिद कपूर एक फिल्म के लिए 10-12 करोड़ रुपये लिया करते थे, लेकिन अब उन्होंने अपनी फीस चार गुना से ज्यादा बढ़ा ली है.
रिपोर्ट्स के अनुसार, शाहिद को तेलुगू फिल्म जर्सी के रीमेक के लिए अप्रोच किया गया है. लेकिन शाहिद ने इस फिल्म के लिए 40 करोड़ रुपये की डिमांड कर डाली है. बता दें कि जर्सी एक क्रिकेटर की इमोशनल जर्नी को दिखाती फिल्म है. इस फिल्म में एक क्रिकेटर टीम में अपनी जगह वापस पाने के लिए स्ट्रगल करता है.



