Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
Homeक्राइमकार कंपनी के मैनेजर को बंधक बनाकर लूटी कार....

कार कंपनी के मैनेजर को बंधक बनाकर लूटी कार….

कैर गांव में बदमाशों ने एक कार कंपनी के मैनेजर को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर एक घंटे तक सड़कों पर घुमाया और बाद में उसकी कार भी लूट ली। द्वारका जिले …

विस, बाबा हरिदास नगर : कैर गांव में बदमाशों ने एक कार कंपनी के मैनेजर को पिस्टल के बल पर बंधक बनाकर एक घंटे तक सड़कों पर घुमाया और बाद में उसकी कार भी लूट ली। द्वारका जिले के बाबा हरिदास नगर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। डीसीपी एंटो अल्फोंस ने घटना की पुष्टि की है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित नवीन कैर एक्सटेंशन का रहने वाले हैं। वे नारायणा स्थित एक कार कंपनी के शोरूम में मैनेजर हैं। शुक्रवार रात को वे मायापुरी स्थित एक कंपनी के दूसरे शोरूम से घर के लिए निकले। करीब पौने नौ बजे वह कैर गांव के नजदीक पहुंचे, तभी कार सवारों ने उनका पीछा किया और कार को ओवरटेक कर उसके आगे अपनी गाड़ी लगा दी। कार के रुकते ही दूसरी कार से दो लोग उतरे और नवीन के सिर पर पिस्टल लगा दी। दोनों युवक जबरन कार में घुस गए और उन्होंने नवीन को पीछे की सीट पर बैठा दिया। एक घंटे तक उन्हें सड़कों पर घुमाते रहे और फिर एक सुनसान जगह पर फेंककर कार लेकर फरार हो गए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments