Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeकरियरबैंक लोन दे रहा खास महिलाओ को

बैंक लोन दे रहा खास महिलाओ को

घर हो या बाहर हर जगह बेहतरीन बैलेंस आपकी खूबी है. कम खर्च में घर चलाने से लेकर मेहमान नवाजी तक, बच्चों की फीस से लेकर इलाज खर्च तक, हर खर्च को महिलाएं अच्छी तरह से संभाल लेती हैं. महिला शक्ति को बैंकों ने भी पहचाना है और इसी वजह से बैंक महिलाओं को खास अकाउंट से लेकर कस्टमाइज्ड लोन देने के औफर देते रहे हैं.

Bank Of Baroda, वैभव लक्ष्मी योजना

यदि महिला कामकाजी नहीं है और वे खुद का काम शुरू करना चाहती हैं तो बैंक लोन की खास सुविधा मुहैया कराता है. वैभव लक्ष्मी स्कीम के तहत बैंक महिलाओं को घर के जरूरी सामानों की खरीदारी लिए भी लोन देता है. यह लोन पर्सनल लोन की तरह होता है. इसका रेट फिलहाल 14.5 फीसदी है.

SBI, स्त्री शक्ति पैकेज

बैंक अपनी महिला ग्राहकों के लिए लोन के इंटरेस्ट रेट में 0.25 फीसदी तक की विशेष रियायत देता है. इस लोन का मकसद महिलाओं को इंडिपेंडेंट बनाने में मदद करना है. पांच लाख तक के लोन पर बैंक महिलाओं से किसी तरह की कोलेटरल सिक्योरिटी भी नहीं लेता है. प्रोजेक्ट रिपोर्ट के साथ आई कार्ड और अड्रेस प्रूफ पर लोन मुहैया कराया जाता है. इससे ज्यादा के लिए कोलेटरल लोन अमाउंट के डेढ़ गुने के बराबर का होना चाहिए.

Bank Of India, प्रियदर्शनी योजना

बैंक महिलाओं को लोन की सुविधा माइक्रो, स्मौल और मीडियम बिजनेस की शुरुआत करने के लिए मुहैया कराता है. बैंक दो लाख रुपये तक महिलाओं को लोन देता है और इसकी ब्याज दरें आमतौर पर ब्याज दरों की तुलना में एक फीसदी कम होती हैं.

Canera Bank, केन महिला लोन स्कीम

यह बैंक 18 से 55 साल की महिलाओं को लोन मुहैया कराता है. इस स्कीम के तहत महिलाएं घर के जरूरी सामान से लेकर सोना, जूलरी, कंप्यूटर आदि तक खरीदने के लिए लोन ले सकती हैं. बैंक लोन की सुविधा हाउस वाइफ, वर्किंग और इंडिपेंडेंट महिलाओं को देता है.

ORIENTAL BANK OF COMMERCE, महिला विकास योजना

यह बैंक दो लाख से लेकर 10 लाख तक की राशि का लोन मुहैया कराता है. यही नहीं, महिलाओं को ब्याज दरों में दो फीसदी की छूट भी देता है. 10 लाख से ज्यादा का लोन लेने पर एक फीसदी तक की छूट दी जाती है. यदि लोन दो लोग मिल कर ले रहे हैं और उनमें एक पुरुष है तो काम में महिला की हिस्सेदारी कम से कम 51 फीसदी होनी ही चाहिए. कंडिशन सिर्फ यह है कि लोन सात सालों में चुकाना होता है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments