पूर्णिया में हुई इस घटना में पीड़ित मां का कहना है कि बच्चा बीती रात घर के बरामदे पर सोया हुआ था तभी ये घटना हुई.
बिहार के पूर्णिया (Purnia) में तीन साल के एक मासूम बच्चे का अपहरण (Kidnapping) किए जाने का मामला सामने आया है. खास बात यह है कि अनस का अपहरण उसके घर से ही कर लिया गया. घटना डगरुआ थाना के टाली पंचायत के बन्दरख गांव की है. बच्चे के अपहरण (Kidnapping) की सूचना मिलते ही डगरुआ थाना प्रभारी (SHO) मधुरेन्द्र कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए. बच्चे की खोज के लिये डाग स्क्वायड (Dog Squad) की टीम भी बुलाई गई लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया.
बरामदे में सोया था बच्चा
अनस की मां रोजी खातून की मानें तो बच्चा बीती रात घर के बरामदे पर सोया हुआ था और वो बगल में दूध लाने गयी थीं. बच्चा का पिता भी गांव में गया था इसी बीच उनके बेटा को गायब कर दिया गया. बच्चे के पिता मुसब्बिर का कहना है कि उनके भाई जावेद से उनका झगडा चल रहा था. उन्होंने भाई पर ही बच्चा के अपहरण करने की आशंका जताई है. उन्हें आशंका है कि कहीं बच्चा को कुछ कर तो नहीं दिया गया.
डॉग स्क्वायड की ली जा रही मदद
बच्चे के माता-पिता ने प्रशासन से मांग की है कि उनका बच्चा उन्हें सही सलामत वापस करा दिया जाए. अपहरण की इस घटना के बाद से बच्चे के माता पिता का रो-रोकर बुरा हाल है. डगरुआ थाना के एसआई ने बताया कि कि डॉग स्कावयड की मदद से बच्चे की खोज की जा रही है. पुलिस लगातार बच्चे की बरामदगी के प्रयास में लगी है और जल्द ही इस मामले का उद्भेदन होगा. बच्चे के गायब होने से गांव के लोग भी दहशत में हैं.



