Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइम‘मैं गुहार लगाता रहा, पुलिस दुतकारती रही’ बेबस पिता का दर्द, बोला..ऐसे...

‘मैं गुहार लगाता रहा, पुलिस दुतकारती रही’ बेबस पिता का दर्द, बोला..ऐसे कैसे बेटी पढ़ाएं, बेटी बचाएं….

‘बारह दिनों से जिस बेटी को तलाश करने में दिन-रात एक कर दिया। भूख-प्यास का भी ख्याल नहीं रहा। हमेशा यही सोचता था कि न जाने बेटी किस हालत में होगी। इन बारह दिनों में पुलिस चौकी से लेकर थाने और आला अधिकारियों के ऑफिसों के चक्कर भी लगाए। बेटी को तलाशने को मैं पुलिस से गुहार लगाता रहा और पुलिस उसे दुतकारती रही।

पुलिस ने अगर इस मामले को पहले ही दिन गंभीरता से लिया होता तो शायद आज बेटी जिंदा होती। ’ यमुना के डूब क्षेत्र में बेटी का शव मिलने के बाद बेबस पिता जब आपबीती बता रहा था तो उसकी आंखों से आंसू भी लगातार छलक रहे थे। खेड़ी थाना क्षेत्र के में रहने वाली एक सोलह वर्षीय किशोरी की हत्या कर उसके शव को यमुना के डूब क्षेत्र में दफनाने के मामले में पिता ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

किशोरी के पिता ने बताया कि वह बीते बारह दिनों से पुलिस से मदद गुहार लगाते रहे। जब भी वह पुलिस के पास जाता, उसे यह कहकर टरका दिया जाता कि अभी तलाश जारी है। जबकि हकीकत यह है कि पुलिस ने लापता बेटी को तलाशने की कवायद ही नहीं की। उन्होंने खुद के प्रयास के वसीम नाम के एक आरोपी को पकड़ कर उससे पूछताछ की।

उसने बेटी की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने की वारदात में शामिल होना बताया। इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर डूब क्षेत्र से किशोरी के शव को बरामद कर लिया। किशोरी के पिता ने बताया कि सोलह वर्षीय बेटी के गुमशुदगी के बारे में शिकायत लेकर थाने पहुंचा तो उन्होंने दुत्कार कर भगा दिया। कई बार आग्रह पर उन्होंने मामला दर्ज किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments