नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने हाल ही में आइफा रॉक्स 2019 (IIFA Rocks 2019 में स्टेज पर ऐसी धूम मचाई कि दर्शक देखते ही रह गए.
सिंगर क्वीन नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है. ये वीडियो आइफा रॉक्स 2019 (IIFA Rocks 2019) का है. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) अपनी दिलकश आवाज में दर्शकों को दीवाना बना रही हैं. इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ का गाना ‘दिलबर (Dilbar)’ गा रही हैं. इस वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) की सिंगिंग के साथ-साथ उनका स्टाइल लाजवाब लग रहा है. नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो के साथ-साथ एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो ‘आशिक बनाया’ गाना गाती हुई भी नजर आ रही हैं.
सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) टर्किश ग्रीन कलर के आउटफिट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. बता दें कि हाल ही में सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) का गाना ‘साकी-साकी’ रिलीज हुआ था. फिल्म ‘बाटला हाउस’ के इस गाने पर एक्ट्रेस नोरा फतेही ने अपनी डांसिंग के जलवे बिखेरे थे.
2004 में आई फिल्म ‘मुसाफिर (Musafir)’ के गाने ‘साकी-सीकी’ को नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) और तुलसी कुमार (Tulsi Kumar) ने गाया था. इस गाने को तनिष्क बागची ने रिक्रिएट किया है. नेहा कक्कड़ के सभी गानों की तरह इस समय ये गाना भी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है. गाने में नोरा (Nora Fatehi) की डांसिंग की खूब तारीफ हुई थी.



