Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतPro Kabaddi League 2019: आज यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच...

Pro Kabaddi League 2019: आज यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच, जानिए टीमों की स्थिति…

Pro Kabaddi League 2019: आज यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच खेला जाएगा. दोनों टीमें प्लेऑफ में जगह बना चुकी है.

आज प्रो कबड्डी लीग 2019 में आज एकमात्र मैच यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें प्ले-ऑफ में बढ़त हासिल करने की कोशिश करेंगी. अपने अंतिम गेम में यू मुंबा ने पटना पाइरेट्स को हराकर प्ले-ऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली थी. दूसरी ओर हरियाणा स्टीलर्स को तेलुगु टाइटन्स से हार का सामना करना पड़ा था. इस वक्त प्वाइंट्स टेबल में हरियाणा की टीम तीसरे स्थान पर है. उसके 70 अंक हैं. जबकि यू मुंबा की टीम ने 64 अंक जुटाए हैं और वह इस वक्त पांचवे स्थान पर है.

बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को दी मात

सुकेश हेगड़े (छह अंक), मोहम्मद नबीबख्श (सात अंक) और रिंकू नरवाल (पांच अंक) के शानदार खेल के दम पर बंगाल रियर्स ने प्रो कबड्डी लीग के मुकाबले में बुधवार को यहां तमिल थलाइवाज को 33-29 से मात दी. इस जीत के साथ ही बंगाल वारियर्स की टीम 83 अंक के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गयी.

राहुल चौधरी ने थलाइवाज के लिए सात अंक बनाए लेकिन टीम को एक और हार से नहीं बचा सके. तमिल थलाइवाज की टीम ने 22 मैचों में 37 अंक के साथ तालिका में सबसे नीचे 12वें स्थान के साथ अपने अभियान को खत्म किया. बड़े खिलाड़ियों से भरी चेन्नई की यह टीम पूरे सत्र में सिर्फ चार मैचों में जीत हासिल कर पायी.

घरेलू मुकाबले में यूपी योद्धा को मिली हार

यूपी योद्धा को बुधवार को प्रो कबड्डी लीग के सातवें सत्र में तेलुगु टाइटंस के खिलाफ घरेलू चरण में पहली बार शिकस्त का सामना करना पड़ा. श्रीकांत जाधव और ऋषांक देवाडिगा ने यूपी योद्धा के लिए आठ-आठ अंक जुटाए लेकिन ये टीम को 36-41 की हार से बचाने के लिए काफी नहीं था. तेलुगु टाइटंस के जीत के नायक 15 अंक बनाने वाले रेडर सिद्धार्थ देसाई रहे.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments