Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनBB13: जेल खुलते ही रश्मि ने सिद्धार्थ पर लगाया छूने का आरोप,...

BB13: जेल खुलते ही रश्मि ने सिद्धार्थ पर लगाया छूने का आरोप, तिलमिलाए अभिनेता ने की शिकायत….

‘बिग बॉस 13’ (Bigg Boss 13) में रश्मि देसाई (Rashami Desai) और सिद्धार्थ शुक्ला (Siddharth Shukla)के बीच झगड़ा बरकरार है। जहां एक ओर रश्मि देसाई ने सिद्धार्थ पर शो से निकलवाने का आरोप लगाया तो वहीं दूसरे दिन दोनों के बीच बहस इतनी बढ़ गई कि सिद्धार्थ ने रश्मि की शिकायत ‘बिग बॉस’ से ही कर डाली। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ऐसा क्या हो गया? इस मामले की शुरुआत तो एक दिन पहले ही हो गई थी लेकिन बाद में यह मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगाने लगे।

17 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में दिखाया गया था कि घर के एक नए हिस्से जेल की सलाखों का खुलासा हुआ। ‘बिग बॉस’ ने सभी घरवालों को कहा कि आपसी सहमति से दो नाम बताए जिसे वह जेल में भेजना चाहते हैं। इसी दौरान सिद्धार्थ शुक्ला और रश्मि देसाई के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। पहले रश्मि ने सिद्धार्थ डे और देवोलीना का नाम लिया था। जबकि सिद्धार्थ ने रश्मि और पारस छाबड़ा का नाम। दोनों ने दो-दो कंटेस्टेंट्स के नाम लेने के बाद घरवालों के सामने वजह भी बताई।

इसके बाद सभी लोग वहां से चले गए। बाद में जब ‘बिग बॉस’ ने देवोलीना से घरवालों का फैसला पूछा तो सबने कहा एक बार फिर से वोटिंग करा लो। दोबारा वोटिंग में कई लोगों ने अपना फैसला बदला। फैसला बदलने वालों में रश्मि देसाई भी थीं। रश्मि ने दोबारा वोटिंग में सिद्धार्थ डे के साथ सिद्धार्थ शुक्ला का नाम लिया। रश्मि के फैसला बदलते ही सिद्धार्थ और उनका झगड़ा शुरू हो गया।

रश्मि ने कहा कि ‘सिद्धार्थ कह रहे हैं कि मैं उनसे झगड़ा करती हूं तो मैं उनकी इस वजह को नहीं मानती। मेरा घर में सिर्फ उन्हीं से ही झगड़ा हुआ है और किसी से नहीं। हाथ लगाने वाला और झगड़ा करने वाला दोनों वजह अलग-अलग हैं। जब सभी लोग इस बात पर सहमत हो जाते हैं कि अपने खाने के बर्तन धुलेंगे तो वो नहीं होते। स्पेशल पॉवर के तहत वह मेरे नौकर हैं इसलिए मैं जो कहूंगी उन्हें करना पड़ेगा। आप मेरी लोगों के सामने इमेज खराब कर रहे हैं।’ इस पर सिद्धार्थ कहते हैैं ‘आपने अपना पॉवर अच्छे से इस्तेमाल भी किया है। मैंने आपको टच नहीं किया। मैं आपके सामने दोनों हाथ जोड़कर खड़ा था। आप मेरे सामने से जाएंगी तो आप टच होगीं मुझसे, मैं नहीं।’

सिद्धार्थ बहुत नाराज हो जाते हैं और इसके बाद ‘बिग बॉस’ से रश्मि देसाई की शिकायत करते हैं। सिद्धार्थ कहते हैं – ‘यह लड़की मुझ पर गंभीर आरोप लगा रही है। वह कह रही हैं कि मैं उनकी छवि खराब कर रहा हूं। छूने की कोशिश कर रही हूं। मैं इससे सहमत नहीं हूं और यह मेरी छवि खराब कर सकता है।’ इस पर ‘बिग बॉस’ कहते हैं ‘जो आपने कहा और किया और जो रश्मि ने कहा और किया दोनों ही दर्शक देख रहे हैं। इसलिए आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।’

आपको बता दें, 16 अक्टूबर को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में रश्मि और देवोलीना खाना बना रही होती हैं। तभी सिद्धार्थ किचन में आते हैं। रश्मि सिद्धार्थ से कहती हैं ‘चाय पीनी हैं।’ सिद्धार्थ कहते हैं कि ‘गैस खाली नहीं है।’ इस पर रश्मि कहती हैं ‘मुझे अभी पीनी है।’ देवोलीना गैस खाली कर देती हैं। इस पर रश्मि कहती हैं ‘अब नहीं पीनी थोड़ी देर बाद पियूंगी।’ दोनों की बहस शुरू हो जाती हैं। सिद्धार्थ रश्मि से हाथ जोड़कर कुछ कहते हैं। तभी रश्मि कहती हैं ‘मुझे छुओ मत।’ सिद्धार्थ कहते हैं ‘मेरे दोनों हाथ आपको सामने हैं तो गलत आरोप मत लगाइए।’ रश्मि दूसरे दिन भी यही बात कहती हैं जिससे सिद्धार्थ भड़क जाते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments