Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतAus vs NZ: बीच मैदान पर हवा में उड़ते HAT को पाकिस्तानी...

Aus vs NZ: बीच मैदान पर हवा में उड़ते HAT को पाकिस्तानी अंपायर ने उछलकर लपका, देखिए वीडियो…..

ऑस्ट्रेलिया के पर्थ में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में मेजबान टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है। पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद न्यूजीलैंड को पहली पारी में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पूरी कीवी टीम महज 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी के आधार पर 250 रन की बड़ी बढ़त हासिल की।

पर्थ स्टेडियम पर खेले जा रहे तीन मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया का दबदबा नजर आ रहा है। मैच के तीसरे दिन न्यूजीलैंड की पहली पारी में बल्लेबाजों की हालत बुरी रही। 150 रन से पहले ही टीम से सभी स्टार बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके थे। मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम अच्छा कर रही थी तो खिलाड़ी भी मस्ती मजा के मूड में थे।

स्मिथ ने अलीम डार की तरफ उछाली हैट

मैदान पर फील्डिंग के दौरान पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ और पाकिस्तान के अंपायर अलीम डार के बीच अलग ही मैच देखने को मिला। स्मिथ ने फील्डिंग करते वक्त हेलमेड लगाया और अपनी हैट अंपायर अलीम की तरफ हवा में उछाल दिया। उन्होंने भी पूरी चपलता दिखाते हुए हवा में उछलकर हैट को लपका और फिर उसे अपने पास रखा।

ऑस्ट्रेलिया ने कसा शिकंजा

पहली पारी में 416 रन बनाने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड की पहली पारी को महज 166 रन पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से बल्लेबाजी में मार्नस लाबुशाने ने 143 रन की बेहतरीन पारी खेली। लाबुशाने का यह लगातार तीसरा टेस्ट शतक था। 240 गेंद पर 18 चौके और 1 छक्के की मदद से उन्होंने यह पारी खेली।

गेंदबाजी में मिशेल स्टार्क ने 5 विकेट चटकाए। 18 ओवर की गेंदबाजी करते हुए स्टार्क ने 52 रन खर्च किए और 5 अहम सफलता हासिल की। स्टार्क के अलावा नाथन लियोन ने 2 जबकि जोस हेजलवुड ने 1 बल्लेबाज को आउट किया। हेलजवुड चोटिल होने की वजह से इस मैच से बाहर हो गए हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments