Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइमभागलपुर में भाई की मौत का बदला लेने के लिए किसान का...

भागलपुर में भाई की मौत का बदला लेने के लिए किसान का अपहरण कर गोली मारकर हत्या….

भागलपुर के नवगछिया के तेतरी जीरोमाइल से चार फरवरी को अपहृत डिमहा के किसान मंटू चौधरी की अपहरण के बाद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को एक साल पूर्व हुई बबलू की मौत के बदले के रूप में अंजाम दिया गया है।

नवगछिया पुलिस ने गुरुवार को अपहृत किसान का शव तेतरी जीरो माइल के पास एक गोदाम के पिछवाड़े से बरामद किया। मृतक को शराब पिलाने के बाद कनपट्टी और सीने में गोली मारी गयी थी।

भाई की मौत का बदला लिया सुकेश ने
मृतक किसान की पत्नी गुंजन देवी द्वारा दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के आधार पर नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर राजकपूर कुशवाहा ने मुख्य आरोपी डिमहा निवासी सुकेश चौधरी को गिरप्तार किया। गिरप्तार आरोपी से एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने पूछताछ की तो उसने किसान को उसके गोसाई गांव स्थित बासा से अपहरण करने के बाद उसकी गोली मारकर हत्या कर शव को तेतरी जीरोमाइल में गोदाम के पीछे छुपाने की बात बताई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने शव को बरामद किया।

एक साल पूर्व हुई थी मौत, बरसी के दिन की हत्या
वर्ष 2019 को चार फरवरी को मृतक किसान के गोसाई गांव मोड़ से आगे बांध पर बने बासा पर बबलू शराब पीकर गिर गया था। किसान मंटू चौधरी ने उसे उठाकर रखा था लेकिन उसकी मौत हो गयी थी। सुकेश चौधरी ने किसान मंटू पर भाई की हत्या करने का आरोप लगाया था लेकिन केस नहीं किया था और बदला लेने की फिराक में था। भाई की बरसी के दिन ही उसने पंचगछिया के मनीष सिंह के साथ मिलकर उसका अपहरण कर शराब पिलाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस मनीष की गिरफ्तारी के लिए खगड़िया में छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ प्रवेन्द्र भारती ने बताया कि घटना भाई की मौत के प्रतिशोध में की गयी है। आरोपी की गिरप्तारी के बाद उसके बयान के आधार पर शव बरामद किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments