Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनशुरू हुआ काम्या और शलभ की शादी का जश्न, देखें हल्दी की...

शुरू हुआ काम्या और शलभ की शादी का जश्न, देखें हल्दी की तस्वीरें…

 टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी और उनके ब्वॉयफ्रेंड शलभ दांग की शादी की तैयारी शुरू हो चुकी हैं। काम्या और शलभ आज शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उससे पहले काम्या को शलभ के नाम की हल्दी लगाई गई है। एक्ट्रेस की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वो पूरे परिवार के साथ हल्दी की रस्में इन्जॉय करती नजर आ रही हैं।

शादी की अपडेट्स काम्या खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर दे रही हैं। सगाई की तस्वीरों के बाद हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें भी काम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर ही शेयर की हैं। इन तस्वीरों में काम्या खुलकर हंसती नजर आ रही हैं। तस्वीरों से ही साफ पता चल रहा है कि एक्ट्रेस अपनी शादी से कितनी खुश हैं, उनकी बेहिसाब खुशी उनकी तस्वीरों से साफ झलक रही है। फोटोज़ के अलावा एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो भी शेयर किए हैं।

इससे पहले काम्या ने अपनी सगाई की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं। उन तस्वीरों में शलभ, काम्या को पूरे परिवार के सामने गुरुद्वारे में अंगूठी पहनाते नजर आ रहे हैं। काम्या की सगाई की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। इस खास दिन पर काम्या ने गोल्डन एंड ग्रीन कलर का गरारा पहना था, वहीं शलभ ने ब्लू कलर का शॉर्ट कुर्ता और व्हाइट पैंट कैरी की थी। दोनों ने गुरुद्वारे में माथा टेका और परिवार का आशीर्वाद लेकर सगाई की।

आपको बता दें कि काम्या की ये दूसरी शादी है। काम्या ने साल 2003 में बिजनेसमैन बंटी नेगी से शादी की थी जिनसे उन्हें एक 9 साल की बेटी आरा है। पति से तालमेल ना हो पाने के कारण काम्या ने उनसे साल 2013 में तलाक ले लिया, जिसके बाद आज वो दोबारा शादी करने वाली हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments