Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeक्राइमपत्नी और मासूम बेटी की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने बांके से...

पत्नी और मासूम बेटी की गोली मारकर हत्या, आरोपी ने बांके से भी काटा…

लखीमपुर खीरी जिले के थाना फरधान क्षेत्र के गांव बरखेरवा में एक शख्स ने कमरे में सो रही अपनी पत्नी आरती मिश्रा 37 और बेटी पूर्णिमा (छह) की गोली मारकर हत्या कर दी।

इसके बाद आरोपी ने शवों पर बांके से भी कई प्रहार किए। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। हत्यारोपी पति मौके से फरार है।

घटना सोमवार रात करीब 12:00 बजे की बताई जा रही है। गांव बरखेरवा निवासी सरोज मिश्रा ने कमरे के अंदर सो रही अपनी पत्नी आरती मिश्रा व बेटी पूर्णिमा की गोली मारकर हत्या कर दी।

बाद में बांके से कई ताबड़तोड़ प्रहार किए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके से खून से सना बांका बरामद किया है।

पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बताया जाता है की हत्यारोपी पति के किसी महिला से अवैध संबंध हैं। पत्नी विरोध करती थी। इसको लेकर दोनों के बीच में आए दिन झगड़ा मारपीट होती थी।

जिससे पत्नी अक्सर मायके में ही रहती थी। तीन दिन पहले ही वह आई थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि शवो का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments