Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनBigg Boss 13: फैंस का प्यार देख इमोशनल हुए विशाल आदित्य सिंह,...

Bigg Boss 13: फैंस का प्यार देख इमोशनल हुए विशाल आदित्य सिंह, शेयर किया पोस्ट….

‘बिग बॉस 13’ का अब तक का सफर बेहद रोचक रहा है। शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के जरिए पहुंचे विशाल आदित्य सिंह अपनी एक्स गर्लफ्रेंड के साथ कभी झगड़ा तो कभी प्यार के रिलेशनशिप को लेकर खूब चर्चा में रहे। अब विशाल ने अपने फैंस के नाम स्पेशल नोट लिखा है।

विशाल ने इंंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर के साथ लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा- ‘असल में मैं प्यार, समर्थन, सम्मान और इस सकारात्मकता पर विश्वास नहीं कर पा रहा। आप सभी ने ये मेरे लिए व्यक्त किया है। मैं अभिभूत हूं और यह देखकर धन्य महसूस कर रहा हूं कि बहुत सारे लोग हैं जो मेरे साथ मुस्कुराए हैं और मेरे पूरे सफर में मेरे साथ खड़े हैं।’

विशाल आगे लिखते हैं कि ‘न केवल बिग बॉस 13 बल्कि इस इंडस्ड्री में भी मेरे साथ खड़े रहे। मुझे अपने प्यार से सम्मानित करने के लिए आप सभी को धन्यवाद, आप सभी मेरे सच्चे ईनाम हैं जो मैंने कमाया है। फिर से शुक्रिया, सभी को प्यार।’

इससे पहले विशाल ने एक इंटरव्यू के दौरान घर के कई सदस्यों के बारे में खुलासा कियाा। विशाल ने कहा- ‘माहिरा घर की सबसे जहरीली प्रतियोगी हैं। वो बेवजह पारस, सिद्धार्थ और शेफाली के झगड़ों में आ जाती थीं। बिना किसी वजह का मुद्दा बनाती थीं।’

जब विशाल से पूछा गया क्या आपने मधुरिमा को मारने के लिए मजबूर किया? जवाब में अभिनेता ने कहा- ‘ऐसा बिल्कुल भी नहीं था। मैं तभी जवाब देता था जब वो मुझे परेशान कर देती थी। मैं उनसे कभी भी दोबारा मिलना नहीं चाहता। हम दोनों के रिलेशनशिप को गलती नहीं कहूंगा। हम दोनों अलग लोग थे जो एक साथ आने की कोशिश कर रहे थे। दोनों ही एक दूसरे के लिए सही नहीं हैं।’

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments