Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeमनोरजनBigg Boss 13: सिद्धार्थ की जीत के बाद ट्रोल हो रहीं गर्लफ्रेंड,...

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ की जीत के बाद ट्रोल हो रहीं गर्लफ्रेंड, यूजर्स बता रहे शो को ‘फिक्स्ड’…

बिग बॉस 13 खत्म होने के बाद भी शो की चर्चा अब तक खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। शो अब तक सुर्खियों का हिस्सा बना हुआ है। शो का फिनाले 15 फरवरी को हुआ है। जिसमें सिद्धार्थ शुक्ला विनर रहे हैं। सिद्धार्थ शुरुआत से ही सभी कंटेस्टेंट्स से आगे ही चल रहे थे। ऐसे में शुरुआत से ही उनका जीतना तय माना जा रहा था। लेकिन सोशल मीडिया पर शो के बायस्ड होने का आरोप भी खूब लगा। ऐसे में सिद्धार्थ के जीतने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स ने शो की कंटेंट हेड मनीषा शर्मा को ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

शो की शुरुआत से ही जब से सिद्धार्थ शुक्ला सभी कंटेस्टेंट से आगे चल रहे थे। तभी से सोशल मीडिया यूजर्स शो पर बायस्ड होने का इल्जाम लगा रहे थे। वहीं शो के बीच ही ये बात सामने आई कि कलर्स टेलीविजन की क्रिएटिव कंटेंट हेड सिद्धार्थ शुक्ला की गर्लफ्रेंड हैं। इसके बाद से ये बातें और भी ज्यादा तेज हो गईं। वहीं सिद्धार्थ के शो जीतने के बाद अब उनकी कथित गर्लफ्रेंड को सोशल मीडिया यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

ट्विटर यूजर्स आरोप लगा रहे हैं कि सिद्धार्थ शो मनीषा शर्मा की वजह से जीते हैं। जबकि वो जीत के लिए सही दावेदार नहीं थे। ट्विटर यूजर्स ने कलर्स के कई पोस्ट पर कमेंट करते हुए ये बात कही है। साथ ही इन सभी ट्वीट्स में #ManishaSharma लिखा हुआ है। एक यूजर ने लिखा है, ‘सबसे ज्यादा बायस्ड शो’। वहीं इसी तरह और भी कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए #ManishaSharma लिखा है।

बता दें कि मनीषा शर्मा बिग बॉस की मेकिंग टीम की चीफ कंटेंट हेड हैं। मनीषा और सिद्धार्थ के बीच के रिलेशन्स भी काफी अच्छे हैं। जिसकी वजह से ही शो पर इस तरह के इल्जाम लग रहे हैं। शो के दौरान ये बात भी सामने आई थी कि बिग बॉस की कंटेंट टीम सलमान खान को सिद्धार्थ शुक्ला की क्लास नहीं लगाने देती। हालांकि, इन खबरों की पुष्टि नहीं हुई है। ये केवल मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर ही बताया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments