Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeराजनातिक खबरेहिमाचल के 46 ऑफिसों को ई ऑफिस बनाया जाएगा....

हिमाचल के 46 ऑफिसों को ई ऑफिस बनाया जाएगा….

Himachal budget Updates मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने वित्तीय वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साल में अब दो बार विधायक प्राथमिकता की बैठक करेगी। उन्होंने कहा कि विधायक प्राथमिकता की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा।46 ऑफिसों को ई ऑफिस बनाया जाएगा। हिमाचल प्रदेश को 12 छोटे राज्यों की श्रेणी में सुशासन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। दूसरे चरण में इसे जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग से भी जोड़ा जाएगा ताकि विधायक अपने कार्यों की जानकारी रियल टाइम पर जान सकें। मुख्यमंत्री ने कहा कि विधायकों की ओर से आ रहे आग्रह के बाद विधायक निधि 1 करोड़ 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ 75 लाख करने की घोषणा की है।

-प्रभावशाली नीतियों की वजह से महंगाई नियंत्रण में है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय अर्थव्यवस्था को 2024-25 तक 360 लाख करोड रुपए अमेरिकी डॉलर व्यवस्था बनाने के लिए हिमाचल भी अपना पूरा योगदान देगा।

-अध्यक्ष महोदय बेंगलुरु स्थित पब्लिक अफेयर सेंटर द्वारा प्रकाशित बाद में संबंधित पब्लिक अफेयर्स इंडेक्स के अनुसार हिमाचल प्रदेश को 12 छोटे राज्यों की श्रेणी में सुशासन के लिए प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। हमारी सरकार ने हमारी सरकार ने इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए प्रत्येक जिले के लिए गुड गवर्नेंस इंडेक्स का कार्य शुरू किया है।

-मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बजट पेश करते हुए कहा कि 46 ऑफिस ई ऑफिस बनाये जाएंगे। विधायक निधि 1 करोड़ 50 लाख से बढ़ाकर 1 करोड़ 75 लाख  करने की घोषणा विधायक प्राथमिकता की जानकारी को ऑनलाइन उपलब्ध करवाया जाएगा।

-मुख्यमंत्री ने गृह मंत्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त किया और कहा कि हिमाचल सरकार  सबका साथ सबका विकास पर सरकार आगे बढ़ी है। पहाड़ी राज्यों में हिमाचल रोल मॉडल है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर वित्त वर्ष 2020-21 का बजट पेश करने से पहले कहा कि पहाड़ी राज्यों में हिमाचल रोल मॉडल है। गठन के 50 वर्ष पूरे होने हिमाचल स्वर्ण जयंती वर्ष मनाएगा। जनता की ओर से देश के माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी का आभार व्यक्त करता हूं। जिन्होंने वर्तमान सरकार का 2 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर ग्राउंटब्रेकिंग में अपनी उपस्थिति से प्रदेश के मध्य प्रदेश का मार्गदर्शन किया।

हिमाचल सरकार सबका साथ, सबका विकास के साथ आगे बढ़ रही है। वर्तमान सरकार के कार्यकाल में फरवरी 2020 तक 189वें जन्म कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें 47847 शिकायतें वह मांगे प्राप्त हुई इनमें से 43548 शिकायतों का संतोषजनक निपटारा किया।

वर्तमान सरकार के कार्यकाल में फरवरी 2020 तक 189 वें जन्म कार्यक्रम आयोजित किए गए जिनमें 47847 शिकायतें वह मांगे प्राप्त हुई इनमें से 43548 शिकायतों का संतोष संतोष निपटारा किया। सीएम ने कहा कि एक वर्ष भारत के विकास के लिए अहम रहा है। राज्य में दोनों उपचुनाव भाजपा ने जीते हैं। क्षेत्रों में युवा प्रत्याशी निर्वाचित हुए हैं या भारतीय जनता पार्टी द्वारा युवाओं और महिलाओं को आगे लाने के प्रति संकल्प का सूचक है।

गौरतलब है कि वीरवार को वित्त और योजना विभाग के 17 अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम ने मध्य रात्रि डेढ़ बजे तक बजट को अंतिम रूप देने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की स्वीकृति लेकर प्रकाशित करवाने के लिए हिमाचल प्रेस पहुंची। तीसरे बजट में जयराम ठाकुर का प्रयास रहेगा कि पहले वर्ष शुरू हुई योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाने की व्यवस्था होगी। इसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी पर अधिक जोर दिया जाएगा। 15वें वित्तायोग से राज्य को प्राप्त 11 हजार करोड़ रुपये की ग्रांट का प्रभाव भी इस बजट में देखने में मिलेगा।

सकल घरेलू उत्पाद 165472 करोड़ रहने की उम्मीद

मौजूदा वित्त वर्ष में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) 165472 करोड़ होने की उम्मीद है। राज्‍य की जीडीपी में विकास की गति बनी हुई है। बीते तीन वर्षो में  सकल घरेलू उत्पाद बढ़ने का क्रम जारी है। विगत वर्ष सकल घरेलू उत्पाद 153845 करोड़ था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments