Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeपर्यावरणमनी प्‍लांट को इस दिशा में नहीं लगाया तो होगा नुकसान....

मनी प्‍लांट को इस दिशा में नहीं लगाया तो होगा नुकसान….

मनी प्लांट ऐसा पौधा है जो हर घर में होता है। कहते हैं मनी प्लांट की ग्रोथ जितनी ज्यादा होती है उतना ही घर में भी पैसों में वृद्धि होती है। लेकिन इसके लिए वास्तु में कुछ नियम बताए गए हैं। अगर आपके घर में मनी प्लांट है तो इस बात का खास ध्यान रखें कि यह जमीन में फैला रहें। इसे हमेशा ऊपर की तरफ बढ़ते रहना चाहिए।

इसके लिए रस्सी लगाकर इसे ऊपर की तरफ चढ़ा दें। कहा जाता है कि जमीन में लेटा मनी प्लांट घर में फिजूल खर्चे बढ़ाता है। इसके अलावा मनी प्लांट में जब भी पानी दें तो एक चम्मच दूध मिलाकर इसमें पानी दें। कहा जाता है कि इससे घर में सुख संपत्ति आती है। मनी प्लांट को घर में किस जगह रखें इसके लिए भी दिशा बताई गई। मनी प्लांट को हमेशा दक्षिण पूर्व कोने में रखना चाहिए । कहा जाता है कि इससे आपके सुखों में वृद्धि होती है।  मनी प्लांट को भूलकर भी उत्तर पूर्व दिशा में न रखें। इससे यह आपको फायदा पहुंचाने की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। पूर्व-उत्तर दिशा तत्व जल और दक्षिण-पश्चिम दिशा तत्व पृथ्वी का माना जाता है। मनी प्लांट का संबंध दोनों तत्व है इसलिए इन दिशाओं में मनी प्लांट रखना शुभ होता है।

मनी प्लांट हरा-भरा रहना चाहिए, इसके पत्तों का मुरझाना, पीला या सफेद हो जाना अशुभ होता है। इसलिए खराब पत्तों को तुरंत हटा देना चाहिए। मनी प्लांट को पानी में रखना चाहिए और हर सप्ताह इसके पानी को बदल देना चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments