Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeकरियरUP Board Result 2022: प्रैक्टिकल परीक्षाओं का तीसरा चरण आज से शुरू,...

UP Board Result 2022: प्रैक्टिकल परीक्षाओं का तीसरा चरण आज से शुरू, जानें पूरी डिटेल….

 कक्षा 12वीं के जो छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे थे, वे इस तीसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. 20 मई को पीरक्षा के खत्म होने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाओं का मूल्यांकन कर मार्क्स अपलोड किए जाएंगे.

यूपी बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के लिए तीसरे चरण की परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षाएं आज यानी 17 मई से 20 मई 2022 तक आयोजित की जाएंगी. इन परीक्षाओं के आयोजन के कारण यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी होने में देरी हो सकती है. जानकारी के अनुसार यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परीणाम जून महीने में जारी कर सकता है.

कक्षा 12वीं के जो छात्र प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अनुपस्थित रहे थे, वे इस तीसरे चरण की परीक्षा में शामिल हो सकते हैं. 20 मई को पीरक्षा के खत्म होने के बाद प्रैक्टिकल परीक्षाओं का मूल्यांकन कर मार्क्स अपलोड किए जाएंगे और इसके बाद ही फाइनल रिजल्ट तैयार किया जाएगा. प्रैक्टिकल परीक्षाओं के आयोजन और मार्क्स अपलोड करने में करीब 10 दिन का समय लग सकता है. इसी को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि बोर्ड परीक्षा के परिणाम जून महीने के दूसरे सप्ताह तक जारी किए जा सकते हैं.

जो छात्र प्रैक्टिकल परीक्षा में अनुपस्थित थे, उन छात्रों से अनुरोध है कि वे 17 मई से 20 मई तक अपनी सभी छूटी हुई परीक्षाएं दे दें. बता दें कि इसके बाद प्रैक्टिकल परीक्षाओं में अनुपस्थित छात्रों के लिए दोबारा परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments