Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeअजब- गजबTiger को पालतू कुत्ते की तरह घुमाती है ये महिला, नाव पर...

Tiger को पालतू कुत्ते की तरह घुमाती है ये महिला, नाव पर बैठा यूं ले गई सैर पर;;;;;

जब भी आप घूमने के लिए बाहर जाते हैं तो घर में मौजूद पालतू जानवरों को भी साथ ले जाना पसंद करते हैं. कुछ लोग पालतू कुत्ते तो कुछ पालतू बिल्ली अपने साथ घुमाने के लिए ले जाता है, लेकिन क्या आपने कभी किसी टाइगर को इंसान के साथ घूमते हुए देखा है? सोशल मीडिया पर एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में आप एक महिला को नाव पर बाघ के साथ देख सकते हैं. उसके साथ बाघ भी बैठा होता है, लेकिन उसे कोई भी खौफ नहीं होता. यह वीडियो पुराना है, लेकिन अभी भी लोगों को हैरान कर रहा है.

नाव पर बैठकर बाघ संग घूम रही है ये महिला

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल होने वाले वीडियो को गौर से देखेंगे तो पता चलेगा कि एक महिला ने छोटी नाव पर एक बाघ को बैठाया है. महिला भी उसी नाव पर बैठी है और किसी नदी में चप्पू से नाव चला रही है. नाव पर आगे बैठा बाघ पानी के चारों तरफ देख रहा है, जबकि महिला मुस्कुराते हुए चप्पू चला रही है. बाघ ने अपना एक पैर पानी में डाला हुआ है और सवारी के मजे ले रहा है. बाघ बीच-बीच में पानी भी पी रहा है और मस्ती से घूमता हुआ नजर आ रहा है. वहीं महिला के चेहरे पर बाघ से कोई खौफ नहीं दिखा देता.

इंटरनेट पर वीडियो जमकर हुआ वायरल

सोशल मीडिया (Social Media) पर यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंस्टाग्राम (Instagram Reels) पर mokshabybee_tigers नाम के अकाउंट द्वारा यह वीडियो जैसे ही अपलोड किया गया, इसे लोगों ने खूब लाइक किया. इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एडवेंचर, बॉन्डिंग, लाइफ ऑफ पाई.’ इस वीडियो पर कई अन्य यूजर्स ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो मेरा सपना है.’ जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘असल जिंदगी का लाइफ ऑफ पाई.’

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments