पं. दीनदयाल उपाध्याय मंच ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद शुक्ला के जन्मदिन पर पर्यावरण सरंक्षण व प्लस्टिक कचरा मुक्त भारत विषय पर विचार गोष्ठी आयोजित की.
नगर अध्यक्ष सुरेश बांगड़ ने बताया कि विचार गोष्टी को संबोधित करते हुए मंच के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश झंवर ने प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की शपथ दिलाई. इस बीच उन्होंने कहा कि हमारा संगठन भारत को प्लास्टिक अपशिष्ट मुक्त राष्ट्र बनाने की दिशा में काम कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा देश, प्लास्टिक कचरे के संग्रह और पुनर्चक्रण सिस्टम को मजबूत करने के तरीकों की तलाश में है. पर रीसाइक्लिंग और कपड़ा उद्योग अपने लाभ के लिए अन्य देशों से प्लास्टिक कचरे का आयात कर रहे हैं. कार्यक्रम का संचालन जिलाध्यक्ष नवीन पटवारी ने किया.
इस दौरान भीलवाड़ा रोड़ स्थित गोशाला मे विनोद शुक्ला के स्वस्थ और दीर्घायू जीवन की मंगलकामना करते हुए गायों को रजका खिलाया गया. इंदिरा गांधी स्टेडियम मे प्लास्टिक बोतलें व कचरा एकत्रित कर स्टेडियम को स्वच्छ किया. इस दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष दिनेश चतुर्वेदी, प्रदेश संगठन मंत्री ललिता वीरवाल, युवा मंच प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप काबरा,महिला मंच प्रदेश महामंत्री मीनू कंवर, एससीएसटी मंच प्रदेश महामंत्री दिनेश कोदली,जिलाध्यक्ष नवीन पटवारी, महिला मंच जिलाध्यक्ष राखी राव, जिलाध्यक्ष एससीएसटी मंच जिलाध्यक्ष प्रकाश बोर्डे, ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष नाहर सिंह सोलंकी आदि उपस्थित रहें.



