Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeकरियरउत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 38 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार...

उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने 38 पदों पर निकाली भर्ती, उम्मीदवार 15 जून तक कर सकते हैं आवेदन….

उत्तर प्रदेश पावर काॅर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने समूह ग के अंतर्गत शिविर सहायक ग्रेड 3 के 24 पदों और असिस्टेंट इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल के 14 पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन करने वाले उम्मीदवार निगम की ऑफिशियल वेबसाइट, upenergy.in पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से सम्बन्धित पद के लिए ऑनलाइन आवेदन पेज पर जा सकते हैं।

शिविर सहायक पदों के लिए आवेदन बुधवार, 25 मई को शुरू हुए और आखिरी तारीख 15 जून है। इसी प्रकार, असिस्टेंट इंजीनियर पदों के लिए आवेदन मंगलवार, 24 मई को शुरू हुए और आखिरी तारीख 14 जून 2022 तय है।

योग्यता

शिविर सहायक

उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए। साथ ही, हिंदी शॉर्टहैंड में न्यूनतम 60 शब्द प्रति मिनट की स्पीड और कंप्यूटर हिंदी टाइपिंग में न्यूनतम 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड जरूरी है।

सिविल इंजीनियर

इन के पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने किसी मान्यता विश्वविद्यालय या किसी अन्य उच्च शिक्षा संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री ली हो। साथ ही देवनागरी लिपि में हिंदी लिखने में सक्षम हों।

आयु सीमा

उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश के आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में राज्य सरकार के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी। सिविल इंजीनियर के लिए उम्मीदवारों की आयु 1 जनवरी 2022 को 21 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होना चाहिए। आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments