Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनशाहरुख खान के बेटे Abram क्यूटनेस में तैमूर अली खान को देते...

शाहरुख खान के बेटे Abram क्यूटनेस में तैमूर अली खान को देते हैं टक्कर, देखें बचपन की फोटोज…

बॉलीवुड के ‘बादशाह’ शाहरुख खान के नन्हे शहजादे अबराम खान आज अपना 9वां जन्मदिन मना रहे हैं। अबराम की क्यूटनेस के लोग कायल हैं। बचपन से ही उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अबराम बिल्कुल पापा की तरह दिखते हैं और दीदी सुहाना खान के लाडले भी हैं। तो चलिए आज हम आपको अबराम के बचपन की कुछ क्यूट तस्वीरें आपको दिखाते हैं।

अबराम खान का जन्म 27 मई 2013 को सेरोगेसी के जरिए हुआ था। शाहरुख खान के तीन बच्चे हैं, आर्यन, सुहाना और अबराम। लेकिन सबसे क्यूट अबराम ही हैं और उनकी एक झलक के लिए लोग बेताब रहते हैं।

बचपन से ही अबराम पैपराजी से दूर रहे हैं। कैमरा देखते ही अबराम अपना चेहरा घुमा लेते हैं लेकिन फैंस शाहरुख की कार्बन कॉपी को देखना काफी पसंद करते हैं।

पिछले दिनों अबराम ने स्कूल में प्ले में पार्ट लिया था, जिसकी वीडियो तेजी से वायरल हुई थी। बचपन से ही अबराम क्यूटनेस की वजह से चर्चा में रहे हैं।

अबराम मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ते हैं। शाहरुख के बेटे ने रेस में मेडल जीता था और उस वक्त उन्होंने फोटोज पोस्ट की थी। अबराम स्पोर्ट्स में अच्छे हैं।

शाहरुख के साथ अबराम की बॉन्डिंग काफी अच्छी है। अक्सर पापा-बेटे की फोटोज वायरल होती रहती हैं। जब भी एक्टर फैंस से अपनी छत से मिलते हैं तो अबराम उनके साथ होते हैं।

अबराम खान महानायक अमिताभ बच्चन को अपना दादाजी मानते थे। एक बार बिग बी ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए बताया था कि शाहरुख की शहजादे उन्हें दादाजी मानते हैं और वो पूछते हैं कि आप घर पर क्यों नहीं रहते हो।

अबराम लाइमलाइट में कम ही आते हैं। अक्सर उन्हें पापा या भाई-बहन के साथ मस्ती करते हुए देखा जाता है। अबराम के कुछ फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

अबराम खान को लेकर कहा जाता है कि वह आगे एक्टिंग कर सकते हैं। वह बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में उनकी झलक दिख चुकी है। फिल्म के क्रेडिट वीडियो सीन में अबराम कुछ सेकंड के लिए नजर आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments