हथियारों से लैस पांच नकाबपोश बदमाशों ने श्याम पार्क इलाके में बंदूक दिखाकर लूट की वारदात की..
गाजियाबाद: दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद शहर में हथियारों से लैस पांच नकाबपोश बदमाशों ने श्याम पार्क इलाके में बंदूक दिखाकर आभूषणों की एक दुकान से दो करोड़ रुपये के जेवरात लूट लिए.
पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि यह शोरूम साहिबाबाद थाने के पास है. दुकान के मालिक राहुल के मुताबिक, बदमाशों ने दुकान से सोने और हीरे के सभी आभूषण लूट लिए.
पुलिस के अनुसार उन्हें अभी तक लूटे गए जेवरों की सूची नहीं मिली है.




