Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को फैन ने भेजा शादी का अनूठा...

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को फैन ने भेजा शादी का अनूठा तोहफा, दिया न होगा किसी ने ऐसा…

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को उनके एक फैन ने शादी को बेहद अनूठा तोहफा भेजा है, जिसे देखकर वे भावुक हो जाएंगे। आप भी देखिए तस्वीरों में…
ये फैन कोई और नहीं, बल्कि पंजाब के अमृतसर निवासी चर्चित पेंटर दीपवीर सिंह। इन्होंने नवविवाहित जोड़े को बेहद प्यार तोहफा भेजा है, जो उन दोनों की एक पेंटिंग बनाई है। इसे देखकर ‘दीपवीर’ बेहद खुश होंगे। इस पेटिंग को ‘दीपवीर’ के फैन्स क्लब ने शेयर किया गया है।बता दें कि दीपवीर अपने अनूठे आर्ट को लेकर ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में भी अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। अभी दीपवीर ने इस बहुचर्चित कपल की पेंटिंग बनाई है। दीपवीर कहते हैं कि अब वे हॉलीवुड के कलाकारों की पेंटिंग एग्जिबिशन लगाना चाहते हैं।14 और 15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण शादी के बंधन में बंध गए। माना जा रहा है कि 18 नवंबर को दोनों भारत वापस आ जाएंगे। इसके बाद वह अपने घर बेंगलुरु में रिसेप्शन पार्टी देगें। इसके बाद मुबई में भी ग्रैंड हयात में होगा।वहीं शादी में काफी सख्ती बरती गई। समारोह में करीब 40 मेहमान शामिल हुए। जब तक दोनों रीति रिवाजों से शादी नहीं हो गई, तब एक तस्वीरें लीक नहीं होने दी गई। इसके लिए मेहमानों के कैमरे पर स्टीकर लगा दिए गए थे। बाद में दोनों ने खुद तस्वीरें मीडिया से शेयर की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments