Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनश्रीदेवी को इस खास अंदाज में ट्रिब्यूट देंगी माधुरी दीक्षित, सामने होंगे...

श्रीदेवी को इस खास अंदाज में ट्रिब्यूट देंगी माधुरी दीक्षित, सामने होंगे कई दिग्गज सितारे…..

इन दिनों बॉलीवुड की धक धक गर्ल माधुरी दीक्षित श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देने की जबरदस्त तैयारी कर रही हैं। इसके लिए माधुरी लक्स गोल्डन रोज अवॉर्ड के तीसरे संस्करण में परफॉर्म करेंने वाली हैं। इस साल का यह समारोह रविवार को यानी कल होने जा रहा है और यह संयुक्त राष्ट्र के ‘हीफॉरशी कॉज’ को अपना समर्थन देगा। श्रीदेवी के आकस्मिक निधन के बाद से पूरा बॉलीवुड आज भी एक तरह के सदमे में है। हालांकि श्रीदेवी की कमी पूरी तो नहीं की जा सकती लेकिन उनके निधन के बाद से ही बॉलीवुड की कई हस्तियों ने अपने अपने तरीके से उन्हें ट्रिब्यूट देने की कोशिश जरूर की है।इसी कड़ी में माधुरी अपनी तरफ से श्रीदेवी को यह खास ट्रिब्यूट देने वाली हैं। माधुरी दीक्षित यूं तो इस अवार्ड शो में सिर्फ श्रीदेवी के गानों पर परफॉर्म नहीं करने वाली हैं, बल्कि वह हेमा मालिनी और रेखा के गानों पर भी परफॉर्म करने वाली हैं, लेकिन श्रीदेवी के गानों पर परफॉर्म कर वह मुख्य रूप से उन्हें ट्रिब्यूट दे रही हैं जिनमें हिम्मतवाला, मिस्टर इंडिया फिल्म के गाने शामिल हैं।शो में परफॉर्मेंस करने के बारे में माधुरी ने कहा, ‘जब मुझसे इस परफॉर्मेंस के लिए संपर्क किया गया तो मैं बहुत खुश और उत्साहित हो गई। यह देखते हुए कि यह पुरस्कार ‘हीफॉरशी’ अभियान के समर्थन में है, मुझे लगता है कि यह वक्त महिलाओं के लिए, विशेषकर बॉलीवुड कलाकारों के लिए है कि वे एक दूसरे के साथ एकजुटता व्यक्त करें।’बता दें इस अवॉर्ड शो को शाहरुख खान और वरुण धवन होस्ट करने वाले हैं। इससे पहले करण जौहर की फिल्म ‘कलंक’ में श्रीदेवी के निधन के बाद माधुरी दीक्षित ने एंट्री ली है। फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। करण जौहर इस फिल्म के जरिए श्रीदेवी को ट्रिब्यूट देने वाले हैं।

sources of amar ujala

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments