रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने अप्रेंटिस एक्ट 1961 के तहत अप्रेंटिस ट्रेनिंग पोस्ट के लिए आवेदन मंगाए हैं. ये भर्तियां भारतीय रेलवे के झांसी डिविजन के 446 सीटों पर होनी हैं. 446 पदों में से 120 पद ओबीसी कैंडिडेट्स के लिए, 69 पद एससी कैंडिडेट्स के लिए और 34 पद एसटी कैंडिडेट्स के लिए आरक्षित है. इस अप्रेंटिसशिप के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 दिसंबर है.
पेंटर- 11 पद
कारपेंटर-11 पद
इलेक्ट्रीशियन- 99 पद
ब्लैकस्मिथ- 11 पद
योग्यता-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को कम से कम दसवीं या इसके समकक्ष 50 फीसदी अंकों के साथ पास होना जरूरी है. इसके अलावा उनके पास संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना भी जरूरी है.
आयु सीमा-
इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की उम्र 15 साल से 24 साल के बीच होनी चाहिए.
ऐसे करें आवेदन
इस अप्रेंटिसशिप के लिए उम्मीदवार को हैंड रिटेन एप्लीकेशन लेटर Personnel Dept. (R&D Section) North Central Railway, Jhansi U.P. 284003 इस पते पर भेजना होगा. ये ट्रेनिंग 1 साल की होगी. अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट ncr.indianrailways.gov.in पर विजिट कर सकते हैं.



