Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeमनोरजनखेल जगतवर्ल्‍ड रिकॉर्डधारी मैरी कॉम को हर कोई कर रहा है सलाम, राष्‍ट्रपति-PM...

वर्ल्‍ड रिकॉर्डधारी मैरी कॉम को हर कोई कर रहा है सलाम, राष्‍ट्रपति-PM ने यूं दी बधाई….

मैरी कॉम का यह विश्व चैम्पियनशिप में छठा स्वर्ण और कुल सातवां पदक है. वह विश्व चैम्पियनशिप में छह स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला मुक्केबाज़ बन गई हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने विश्व महिला मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड छठा खिताब जीतने पर दिग्गज मुक्केबाज एमसी मैरी कॉम को बधाई दी. 35 साल की मैरीकॉम ने इंदिरा गांधी स्टेडियम के के.डी. जाधव हॉल में जारी 10वीं आईबा महिला विश्व चैम्पियनशिप के 48 किलोग्राम भारवर्ग के फाइनल में यूक्रेन की हना ओखोटा को 5-0 से मात देकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया.मैरी कॉम की इस उपलब्धि पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर कहा, ‘मणिपुर और इंडिया की आइकॉन, छठी बार विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप जीतने पर बधाई मैरी कॉम. आपका ये मुकाम, हमारी बच्चियों के लिए कुछ कर दिखाने का जज्बा पैदा करे.वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, ‘महिलाओं की विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीतने पर मैरी कॉम को बधाई. मैरी ने कड़ी मेहनत के साथ इस खेल में अपने करियर को आगे बढ़ाया और विश्व स्तर पर उत्कृष्टता हासिल की है. उनकी यह सफलता सभी के लिए बेहद प्रेरणादायक है. उनकी जीत वास्तव में बेहद खास है.’इसके अलावा खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौर ने कहा, ‘मैग्निफिसेंट मैरी! मैरी कॉम को महिला वर्ल्‍ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप के 48 क्रिग्रा में स्वर्ण जीतने पर बधाइयां. वह छह वल्र्ड चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बॉक्सर बनीं. एक अद्भुत एथलीट की शानदार उपलब्धि. यह हम सभी के लिए गौरवान्वित पल है.’मोदी के अलावा असम के मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय खेल मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने मैरी कॉम को बधाई देते हुए कहा, ‘रिकॉर्ड छठी बार विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीतने पर दिग्गज मुक्केबाज मैरी कॉम को ढेर सारी बधाई.’वहीं सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन, सुपरस्‍टार मोहन लाल, युवराज सिंह, ओलिंपिक पदक विजेता सुशील कुमार, बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल और पेशेवर मुक्केबाज विजेन्दर सिंह ने भी मैरी कॉम को बधाई दी है.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments