‘देसी गर्ल’ प्रियंका शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगी, जहां से वह हेलीकॉप्टर में बैठ शादी भवन यानी उम्मैद भवन में उतरेंगी। इसके लिए प्रियंका ने 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिए हैं। बता दें कि चॉपर 29 तारीख को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस पर लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापस उदयपुर लौटेगा। बहुत जल्द अपने विदेशी मंगेतर निक जोनस के साथ परिणय सूत्र में बंधने वाली हैं। शादी जोधपुर के उमेद भवन में होगी जहां सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। प्रियंका की शादी की ड्रेस भी फाइनल हो चुकी है और सभी तैयारियां जोरों पर हैं…लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि प्रिंयका शादी सिर्फ परिवारजनों के बीच में ही करेंगी..इसका मतलब है कि देसी गर्ल की शादी में भी बॉलीवुड से कोई स्टार नजर नहीं आने वाला है
प्रियंका की इस शाही शादी में कोई बॉलीवुड स्टार्स नजर नहीं आएगा। साथ ही जिन स्टार्स के साथ प्रियंका ने फिल्में की है वो भी गेस्ट लिस्ट में शामिल नहीं हैं। बता दें कि शाहरुख और अक्षय के साथ अफेयर के चलते प्रियंका चोपड़ा की शादी में इन दोनों का मुंबई में होने वाले रिसेप्शन में आना नामुमकिन है। प्रियंका के बॉलीवुड से किसी स्टार्स को शादी में ना बुलाने की वजह यह है कि वह सिर्फ परिवारजनों के बीच ही यह पल शेयर करना चाहती हैं। प्रियंका का मानना है कि वह ज्यादा भीड़ इकठ्ठी नहीं करना चाहती हैं जिसकी वजह से वह उनकी देख-रेख में ही रह जाएंगी।ऐसे में निक जोनस के साथ हर पल को इन्जॉय कर सके इसलिए वह ऐसे फैसले पर आकर रुकी हैं। प्रिंयका ने ये तय किया है कि उनकी शादी की एक भी फोटो आसानी से मीडिया के हाथ न लग सकें इसके लिए महल तक जाने के लिए चॉपर का ही कड़ा बंदोबस्त किया गया है। उम्मैद भवन के इंतजामों की एक फोटो है जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। लेकिन शादी के बाद प्रियंका भी बॉलीवुड स्टार्स और अपने खास दोस्तों को पार्टी देंगी। ऐसा माना जा रहा है कि प्रियंका ने इस पार्टी के लिए सोच रखा है जिसमें बॉलीवुड की नामचीन हस्तियां शामिल हो सकती हैं। प्रियंका शादी के लिए उदयपुर रवाना होंगी, जहां से वह हेलीकॉप्टर में बैठ शादी भवन यानी उम्मैद भवन में उतरेंगी। इसके लिए प्रियंका ने 29 नवंबर से लेकर 3 दिसंबर तक के लिए हेलीकॉप्टर बुक करवा लिए हैं। बता दें कि चॉपर 29 तारीख को उदयपुर से सीधे जोधपुर के उम्मैद पैलेस पर लैंड करेगा। हेलिकॉप्टर 3 दिसंबर को वापस उदयपुर लौटेगा। लेकिन, मेहमान भी हेलिकॉप्टर से जाएंगे इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी के दिन करीब आ रहे हैं । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 2 और 3 दिसंबर को प्रियंका अपने 10 साल छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ शादी के बंधन में बंध जाएंगी । निक के भाई जो जोनस और उनकी पार्टनर सोफी टर्नर भारत आ चुके हैं । शादी के लिए जोधपुर का उमेद भवन पैलेस बुक किया गया है ।



