पूर्वी दिल्ली । यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में यमुना ट्रॉफी के रक्षक कप के फाइनल मैच के समापन समारोह में दिल्ली पुलिस के आयुक्त अमूल्य पटनायक मुख्य अतिथि के रूप में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने पहुंचे।
रक्षक कप के आज के फाइनल मैच में वेस्टर्न रेंज एकादश के उपकप्तान समीर शर्मा और इस्टर्न रेंज एकादश के कप्तान पंकज सिंह के बीच उत्तराखंड रेरा के चेयरमैन विष्णु कुमार और एस के शर्मा ने टॉस कराया।
वेस्टर्न रेंज एकादश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। वेस्टर्न रेंज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इस्टर्न एकादश की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट के नुकसान पर 130 ही बना पाई। और इस तरह वेस्टर्न रेंज के नाम रक्षक कप रहा। मैच के दौरान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए पुलिस आयुक्त अमुल्य पटनायक ने कहा कि यह पर्यावरण व यमुना को स्वच्छ बनाने सकारात्मक प्रयास है ।
यमुना ट्रॉफी के बारे में – सन 2015 में तत्कालीन पुलिस उपायुक्त भैरोसिंह गुर्जर की प्रेरणा से राजीव निशाना ने यमुना ट्रॉफी की शुरुआत मात्र 8 टीमों के साथ कि थी परन्तु दिल्ली वासियों के उत्साहवर्धन से गतवर्ष इसमें 32 व इस बार 40 टीमें भाग ले रही हैं, मैच का आयोजन इम्वा, निर्मल यमुना ने किया जिसका सहयोग आईडीएचसी सोसायटी, शक्ति एजुकेशन सोसायटी द्वारा किया गया ।
मैच में सुनील बाल्यान, अरुण कुमार, निसार अहमद, राजेंद्र कुमार, अजय शेट्टी, अतुल गर्गा, देवेंद्र गुप्ता, अनमोल कुमार, साहिल भामरी, महेश चंद्रा, जेसर खान, के अलावा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे ।




