अभी तक आपने बहुत से लोगों से यहीं सुना होगा कि चाय पीना सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है।लोग चाय सिर्फ सर्दी के मौसम में पीते हैं जिसे उन्हें ठंड ना लगें। लेकिन, क्या कभी आपने ये सुना है कि गर्मा-गर्म चाय पीने से लोगों के अंदर पॉजिटीव एनर्जी आती है। हाल ही में हुई एक स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ है कि चाय पीकर काम करने से आपकी एकाग्रता बढ़ती है आप क्रिएटिव तरीके से काम करते हैं। दूसरों के मुकाबले आप अच्छे से काम करते हैं। जो लोग हर रोज गर्म चाय पीते हैं, उनके लिए खुशखबरी है। चीन के पेकिंग यूनिवर्सिटी में हुए अध्ययन के बाद इस बात का दावा किया गया है कि नियमित रूप से चाय का सेवन करने वाले लोग मानसिक रूप से बहुत मजबूत रहते हैं उनको मानसिक और रचनात्मक रूप से काम करने में पहले से ज्यादा सुधार नजर आता है।दरअसल, चाय में कैफिन और थीनीन जैसे पदार्थ मौजूद रहते हैं जो आपकी एकाग्रता बढ़ाने का काम करते हैं। अध्ययन के अनुसार एक कप चाय पीने के कुछ समय बाद ही आपके शरीर में एनर्जी आ जाती है। आप खुद को तरोताजा महसूस करते हैं। मनोवैज्ञानिकों ने करीब 23 साल के उम्र के बच्चों से लेकर 50 साल तक के लोगों पर शोध किया है स्टडी के दौरान आधे छात्रो को एक ग्लास पानी दिया गया तो वहीं आधे छात्रों को एक कप ब्लैक टी दी गई और शाम तक देखा गया की चाय पीने वाले बच्चे ज्यादा एक्टिव थे,और पानी पीने वाले छात्र कमजोर से नजर आ रहे थे। हालांकि, शोधकर्ताओं ने इस बात को बताया है कि किसी भी चीज की अधिकता आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए किसी भी चीज का सेवन ज्यादा मात्रा में न करें। इसका असर आपके स्वास्थ पर बुरा पर सकता है।
ऑफिस में चाय पीने वालों को हो रहा है जबरदस्त फायदा, जो नहीं पीते वे आज से ही शुरू कर दें….
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!



