Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यदिल्ली में देश के पहले हेम्प एक्सो का आयोजन, पहली बार...

दिल्ली में देश के पहले हेम्प एक्सो का आयोजन, पहली बार हेंप प्रॉडक्ट बनाने वाली कंपनियां आईं एक मंच पर भांग या गांजा सिर्फ नशे के लिए नहीं इससे बनती हैं बहुत उपयोगी दवाई….

नई दिल्ली, 13 मई 2022, शुक्रवार : दुनियाभर में दवाइयां बनाने में हैंप यानी भांग के बीजों, पत्तों और तने के हिस्सों का इस्तेमाल सदियों से होता आया है, लेकिन आमतौर पर इस बारे में न तो ज्यादा बातचीत होती है और ना ही ज्यादा जानकारी लोगों को मिलती है। भांग को केवल नशे की वस्तु मान लिया जाता है, जबकि उसके औषधीय गुणों का जिक्र और उनका इस्तेमाल आयुर्वेद से लेकर आधुनिक मेडिकल साइंस तक में होता आया है, लेकिन जागरूकता के अभाव में इसके इस महत्व के बारे में कम ही लोगों को जानकारी है। अब इस संबंध में लोगों के बीच जागरूकता फैलाने और हैंप प्रॉडक्ट्स के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कई कंपनियां आगे आ रही हैं। इसी दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए दिल्ली में देश का पहला हेंप एक्सो 13 और 14 मई को आयोजित किया जा रहा है , जिसमें देश की प्रमुख हेंप कंपनियों के अलावा हैंप कैनिबीज के वैद्य भी हिस्सा ले रहे हैं। इंडियन वैद्य डॉट कॉम और कैनिबीज वैद्य डॉट कॉम द्वारा आयोजित इस दो दिवसीय हेंप ऐक्सपो 2022 का शुभारंभ शुक्रवार को दिल्ली के द लीला एम्बियंस कन्वेंशन में राज्यसभा सांसद डाॅ अनिल अग्रवाल के द्वारा किया गया । इस अवसर पर दिल्ली पैरामेडिकल बोर्ड के चेयरमैन डाॅ प्रदीप कुमार अग्रवाल, बीजेपी नेता मुकेश शुक्ला और विदुषी उपाध्याय, डीसीपी ( दिल्ली मेट्रो पुलिस) जितेंद्र मणि त्रिपाठी और सामाजिक कार्यकर्ता डाॅ मुक्ता शर्मा के अलावा दिल्ली की कई स्वयंसेवी संस्थाओं और हेंप कंपनियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में हेंप कॉस्मेटिक्स कंपनियों, हेंप टेक्सटाइल उत्पादक और हेंप ब्रिक्स एंड वुड कंस्ट्रक्शन कंपनियों के अलावा वेलनेस प्रॉडक्ट्स बनाने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।
Indianvaidyas.com के फाउंडर डॉ. पीयूष जुनेजा ने कहा, “इंडिया हेम्प एक्सपो में हिस्सा लेने वाले सभी सदस्यों के लिए तमाम संभावित खरीदारों, सलाहकारों और व्यावसायिक विशेषज्ञों के बीच अपने ब्रैंड्स को बड़े स्तर पर पेश करने के लिए यह प्रदर्शनी एक उत्कृष्ट मंच देने का काम करेगी। साथ ही यह प्रदर्शनी इसमें हिस्सा लेने वालों के लिए अपने ब्रैंड के प्रति जागरूकता बढ़ाने और पेशेवर नेटवर्किंग के माध्यम से दुनियाभर के बाजारों में व्यापार के हित में बढ़त हासिल करने का एक बड़ा अवसर भी प्रदान करेगी।”
इस कार्यक्रम में इंडस्ट्री एक्सपर्ट, आयुर्वेद चिकित्सकों, मेडिकल क्षेत्र के पेशेवरों, सरकारी अधिकारियों और इस उभरते उद्योग में रुचि रखने वाले कई लोगों के एक मंच पर आने से हेंप के कई अनछुए पहलुओं को सामने लाने में भी मदद मिलेगी।
इंडिया हेंप एक्सपो 2022 में हेंप उद्योग के विभिन्न पहलुओं पर दुनिया भर के प्रख्यात प्रतिनिधियों, चिकित्सकों और व्यापार विशेषज्ञों के बीच चर्चा तो होगी ही, साथ ही इस इंडस्ट्री पर कई महत्वपूर्ण प्रेजेंटेशंस भी होंगी। एक्सपो में कंपनियों के सीईओ की कॉन्फ्रेंस आयोजित करने के साथ-साथ इस इंडस्ट्री में काम करने वाले प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा। एक्सपो में  इस क्षेत्र के सबसे बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म कैनिबीज वैद्य डॉट कॉम का भी शुभारंभ किया। यह डिजिटल प्लेटफॉर्म वैद्य पीयूष जुनेजा शुरु कर रहे हैं, जो भारत में एक प्रमुख मेडिकल कैनिबीज प्रैक्टिशनर हैं। इंडिया हेम्प एक्सपो 2022 में अनंता हेम्प वर्क्स, बफ़ेलो एक्सट्रैक्शन सिस्टम्स, हैप्पी हेम्प, नोइग्रा, द ट्रॉस्ट, हेम्प स्ट्रीट और कैन डॉक जैसी प्रमुख कंपनियां भी हिस्सा ले रही हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments