Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
Homeस्वास्थ्यथायरॉइड के कारण बढ़ने लगा है तेजी से वजन, तो बदल दें...

थायरॉइड के कारण बढ़ने लगा है तेजी से वजन, तो बदल दें अपनी ये 4 आदतें..

ऐसा देखा गया है कि थायरॉइड होने पर कुछ लोगों का वजन तेजी से बढ़ने लगता है और कुछ लोगों का वजन तेजी से कम होने लगता है। थायरॉइड के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है और आमतौर पर महिलाएं इसका ज्यादा शिकार हो रही हैं। चूंकि थायराइड ग्रंथि हमारे शरीर के मेटाबॉलिज्म को नियंत्रित करने का काम करती है। इसलिए जब यह ग्रंथि सही तरीके से काम नहीं करती है तो इसके चलते कई स्वास्थ्‍य समस्याएं हो सकती हैं। थायरॉइड ग्रंथि दो प्रकार से असंतुलित हो सकती है- पहली स्थिति में थायरॉइड ग्रंथि कम मात्रा में हार्मोन्स का स्राव करने लगती है, इसे हायपरथायरॉइडिज्म कहते हैं जबकि दूसरी स्थिति में थायरॉइड ग्रंथि ज्यादा मात्रा में हार्मोन्स का स्राव करने लगती है, इसे हायपोथायरॉइडिज्म कहते हैं। अगर थायरॉइड रोग के कारण आपका वजन तेजी से बढ़ने लगा है, तो आप हायपोथायरॉइडिज्म के शिकार हैं। वजन बढ़ने से रोकने के लिए आप अपनी कुछ लाइफस्टाइल में कुछ आदतों को जल्द शामिल कर लें।

सबसे पहले जांच कराएं

वजन बढ़ना सिर्फ थायरॉइड का लक्षण नहीं है इसलिए सबसे पहले इस बात की जांच करवाएं कि आपको थायराइड का कौन सा प्रकार है। क्या आपको एंडरएक्टिव थायराइड है या ओवरएक्टिव थायराइड। डॉक्टर आपकी जांच करने के बाद इस नतीजे पर पहुंचेगा कि आपको वास्तव में आपको थायराइड है या नहीं। और अगर है तो आप किस तरह के थायराइड से पीडि़त हैं। इस जांच के नतीजे के बाद ही वह आगे कोई रास्ता बताएगा। डॉक्टार इस बात की भी जांच करेगा कि आपकी गर्दन पर किसी तरह की कोई गांठ तो नहीं है। और अगर है तो यह किस प्रकार की है और इसका थायराइड से कोई संबंध तो नहीं। इसके बाद अन्य जरूरी जांच करने के बाद डॉक्टर इस नतीजे पर पहुंचेगा कि वजन नियंत्रित करने के लिए आपको किस तरह की दिनचर्या और इलाज की जरूरत है।

बदल दें खाने-पीने की आदतें

थायराइड में वजन घटाने के साथ-साथ शरीर को उचित पोषण देने के लिए आपको अपने खाने-पीने की आदतों में थोड़ा बदलाव करना पड़ेगा। नियमित एक्सरसाइज के साथ-साथ आप अपनी डाइट में अगर भोजन की मात्रा थोड़ा सा कम करके इसकी जगह सलाद और उबली हुई सब्जियों की मात्रा बढ़ा दें तो थायराइड के बावजूद आपका वजन तेजी से कम हो जाएगा। इसके अलावा नमक का इस्तेमाल संतुलित तरीके से करें।

थायरॉइड में न लें ग्रीन टी

ज्यादातर लोग आजकल वजन घटाने के लिए ग्रीन टी का सहारा लेते हैं। ये शरीर में कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में सहायता करती है जिससे वजन कम करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है। लेकिन ध्यान रखें कि थायराइड के रोग में ग्रीन टी का इस्तेमाल कई बार खतरनाक हो जाता है इसलिए इसके इस्तेमाल से पहले अपने चिकित्सक से जरूर सलाह ले लें।

दवा लेना कभी न भूलें

थायराइड के दौरान मोटापा बढ़ने की एक बड़ी वजह दवा लेने में अनियमितता है। इसलिए अगर आप इस बीमारी से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले अपनी दवा लेने का एक समय निश्चित कर लें ताकि आपको हर रोज उसी समय दवा लेना याद रहे और आप दवा लेने में भूल न करें।

सही आहार से जल्दी होगा आराम

थायराइड की समस्या में आप खाने में उबले आलू और शकरकंद को शामिल कर सकते हैं। ये दोनों आपके शरीर को कम कोलेस्ट्रॉल में भी पर्याप्त पोटैशियम देते हैं जिससे थायराइड में जल्दी आराम मिलता है। इस दौरान आपको सफेद चावल की जगह ब्राउन राइस खाना चाहिए। खाने में मछली का सेवन लाभप्रद है क्योंकि इसमें ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है। इसके अलावा फाइबर के लिए अंकुरित दाल और अनाज, विटामिन बी के लिए दूध और दही और जूस, ड्राईफ्रूट्स भी खा सकते हैं। खाने में गोभी और सोयाबीन का प्रयोग बंद कर दें, साथ ही कैफीन वाले पदार्थ, ग्लूटेन वाले आहार, फास्टफूड और मीठी चीजों का प्रयोग बंद कर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments