Wednesday, July 15, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYRedmi Note 7 Pro के 'पावरफुल' वेरिएंट की बिक्री जल्द...

Redmi Note 7 Pro के ‘पावरफुल’ वेरिएंट की बिक्री जल्द…

रेडमी इंडिया द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में Redmi Note 7 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराए जाने का ज़िक्र है।

Redmi Note 7 Pro का 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट जल्द ही भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। गौर करने वाली बात है कि इस वेरिएंट को Redmi Note 7 Pro के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज मॉडल के साथ उतारा गया था। लेकिन यह वेरिएंट अब तक सेल के लिए उपलब्ध नहीं हुआ है। Xiaomi ने सोमवार को रेडमी नोट 7 प्रो के नए वेरिएंट की सेल का टीज़र ज़ारी किया है। इस संबंध में Redmi India के ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया गया। वीडियो में बताया गया है कि रेडमी नोट 7 प्रो का 6 जीबी रैम वेरिएंट जल्द ही Mi.com, Flipkart और मी होम स्टोर पर उपलब्ध होगा।

रेडमी इंडिया द्वारा ट्विटर पर पोस्ट किए गए वीडियो में Redmi Note 7 Pro के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को जल्द ही मार्केट में उपलब्ध कराए जाने का ज़िक्र है। ट्वीट से तो ऐसा प्रतीत होता है कि Redmi Note 7 Pro के इस वेरिएंट की उपलब्धता का ऐलान मंगलवार को किया जाएगा।

जैसा कि हमने आपको पहले बताया, रेडमी नोट 7 प्रो के 4 जीबी रैम + 64 जीबी और 6 जीबी रैम + 128 जीबी वेरिएंट फरवरी महीने में लॉन्च किए गए थे। हालांकि, मार्केट में सिर्फ 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट उपलब्ध रहे हैं|

Redmi Note 7 Pro की भारत में कीमत

शाओमी ने Redmi Note 7 Pro (रिव्यू) के दो वेरिएंट उपलब्ध कराए थे।  4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,999 रुपये में बेचा जाएगा। ग्राहक रेडमी नोट 7 प्रो के 6 जीबी + 128 जीबी वर्ज़न को 16,999 रुपये में खरीद पाएंगे। यह नेप्ट्यून ब्लू, नेब्यूला रेड और स्पेस ब्लैक रंग में उपलब्ध होगा।

Redmi Note 7 Pro स्पेसिफिकेशन

रेडमी नोट 7 प्रो “ऑरा डिज़ाइन” के साथ आता है। इसमें 6.3 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन है, 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो और वाटरड्रॉप नॉच के साथ। फोन के फ्रंट और बैक पैनल पर 2.5डी कर्व्ड गोरिल्ला ग्लास 5 का इस्तेमाल हुआ है। स्मार्टफोन में 11एनएम प्रोसेस से बने क्वालकॉम ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 675 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। रैम और स्टोरेज पर आधारित फोन के दो विकल्प हैं- 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज। दोनों ही वेरिएंट 256 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Redmi Note 7 Pro डुअल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इसमें एफ/ 1.79 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी डेप्थ सेंसर दिया गया है। फोन में एआई सीन डिटेक्शन, एआई पोर्ट्रेट मोड और नाइट मोड जैसे कैमरा फीचर हैं।

इसके अलावा फोन में 13 मेगापिक्सल का सेल्फी सेंसर है। इस फोन के रियर कैमरे से यूज़र 4K वीडियो रिकॉर्ड कर पाएंगे। फोन एंड्रॉयड पाई पर आधारित मीयूआई 10 पर चलेगा। फोन की बैटरी 4,000 एमएएच की है और यह क्विक चार्ज 4.0 को सपोर्ट करेगी।

इस फोन में रियर फिंगरप्रिंट सेंसर है। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और डुअल सिम कनेक्टिविटी फीचर इस फोन का हिस्सा हैं। Redmi Note 7 Pro 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.0 और इंफ्रारेड के साथ आता है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments