Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGY365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 24GB डाटा के साथ Airtel का गजब...

365 दिनों तक अनलिमिटिड कॉलिंग, 24GB डाटा के साथ Airtel का गजब प्लान, जानें कीमत…

इन 365 दिनों में आपको 24GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। प्लान के साथ 3600 SMS भी मिलते हैं।

देश की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Airtel अपने ग्राहकों के लिए कई तरह के प्लान पेश करती है। एयरटेल के प्रीपेड प्लान कई कैटिगरी में विभाजित हैं जिसमें एयरटेल 4G डेटा रिचार्ज, पॉपुलर प्लान्स, ट्रूली अनलिमिटिड प्लान आदि शामिल हैं। लेकिन अगर हम कहें कि कंपनी एक ऐसा प्लान भी पेश करती है जिसके साथ आपको कॉलिंग, वैलिडिटी और डेटा के जबरदस्त बेनिफिट लम्बे समय तक मिलते हों?  जी हां, Airtel के पॉपुलर प्रीपेड रिचार्ज (Airtel Popular Prepaid Recharge Plan) प्लान में से एक ऐसे प्लान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं जो आपको लम्बी वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा बेनिफिट्स के साथ-साथ कई तरह के एडिशनल बेनिफिट्स जैसे OTT सब्सक्रिप्शन, फ्री हैलो ट्यून्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो सब्सक्रिप्शन आदि का लाभ भी देता है।

एयरटेल RS 1799 रिचार्ज प्लान (Airtel Rs 1799 Recharge Plan)
एयरटेल के बेस्ट रिचार्ज प्लान (Airtel best recharge plan) में शामिल यह प्रीपेड टैरिफ पैक 1799 रुपये में एक्टिवेट किया जा सकता है। प्लान के अंतर्गत आपको 365 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। य़ानि कि एक बार रिचार्ज करने के बाद आपको सालभर के लिए रिचार्ज के बारे में सोचना नहीं पड़ेगा और न ही सर्विसेज बंद होने की चिंता रहेगी। इन 365 दिनों में आपको 24GB हाई स्पीड डेटा का लाभ मिलेगा। इसे आप चाहें तो एक दिन में खत्म करें या फिर एक साल में। हाई स्पीड इंटरनेट लिमिट खत्म हो जाने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। इस प्लान में आपको 3600 फ्री एसएमएस भी मिलते हैं। ये सभी इस प्लान के साथ मिलने वाले बेसिक बेनिफिट्स हैं। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप Airtel की ऑफिशिअल वेबसाइट पर भी विजिट कर सकते हैं।

यह प्लान आपको कुछ एक्सट्रा बेनिफिट्स भी देता है। इसके साथ आपको अमेजन प्राइम वीडियो का 30 दिन फ्री ट्रायल (Amazon Prime Video ME Free Trial) मिलता है। जिसमें आप अमेजॉन प्राइम वीडियो का आनंद 30 दिनों तक मुफ्त में ले सकते हैं। इसके अलावा आपको इस प्लान के साथ फास्ट टैग पर 100 रुपये का कैशबैक भी मिलता है। प्लान के बेनिफिट्स यहीं खत्म नहीं होते। प्लान आपको फ्री हैलो ट्यून्स का सब्सक्रिप्शन देता  है जिससे आप किसी भी मनपसंद गाने को अपनी हैलो ट्यून की तरह सेट कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप म्यूजिक सुनने के ज्यादा शौकीन हैं तो यह प्लान आपको Wynk Music Free सब्सक्रिप्शन देता है। जिसके माध्यम से आप लेटेस्ट गानों को सुनने का आनंद ले सकते हैं।

Reliance Jio भी ऐसा ही एक प्लान पेश करती है लेकिन उसमें आपके केवल 336 दिनों की वैधता मिलती है। Jio का प्लान 1559 रुपये में आता है। इस प्लान में प्रतिदिन हाई स्पीड इंटरनेट डेटा नहीं मिलता है बल्कि 24GB का कुल डेटा मिलता है। 24GB डेटा का कोटा खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड 64kbps हो जाती है। प्लान के साथ आपको पूरे 3600 एसएमएस मिलते हैं।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments