Tuesday, July 14, 2026
Google search engine
HomeTECHNOLOGYजियो लाया धांसू ऑफर, 1 पोस्टपेड प्लान को यूज कर सकेंगे 4...

जियो लाया धांसू ऑफर, 1 पोस्टपेड प्लान को यूज कर सकेंगे 4 लोग, कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ…..

जियो समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए और किफायती ऑफर लेकर आता रहता है. ये ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही कस्टमर्स के लिए होता है. हाल ही में कंपनी ने एक दमदार ऑफर लेकर आई है. यह खास ऑफर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है और इसे फैमिली प्लान नाम दिया गाय है.

जियो समय-समय पर अपने ग्राहकों के लिए नए-नए और किफायती ऑफर लेकर आता रहता है. ये ऑफर प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही कस्टमर्स के लिए होता है. हाल ही में कंपनी ने एक दमदार ऑफर लेकर आई है. यह खास ऑफर पोस्टपेड ग्राहकों के लिए है और इसे फैमिली प्लान नाम दिया गाय है. इसमें कई तरह के बैनिफिट्स दिए गए हैं. आइए जानते हैं इस प्लान में क्या-क्या है खास.

999 रुपये है कीमत

इस फैमिली प्लान की कीमत 999 रुपये है. इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे 4 लोग यूज कर सकते हैं. इसमें अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है. इसके अलावा आप इस प्लान के तहत रोजाना 100 एसएमएस भेज सकते हैं. अगर मोबाइल डेटा की बात करें तो इस प्लान में आपको 200 जीबी डेटा मिलता है. अगर डेटा खत्म हो जाता है तो आप 10 रुपये प्रति जीबी के हिसाब से डेटा ले सकते हैं. इस टॉपअप की वैलिडिटी आपके रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी तक रहेगी.

कई ओटीटी प्लेटफॉर्म भी मिलेंगे.

जियो के इस प्लान की खास बात ये भी है कि आपको Netflix, Amazon Prime और Disney+ Hotstar का सब्सक्रिप्शन भी 1 साल के लिए फ्री मिलेगा. इसके अलावा आप जियो टीवी, जियो सिक्योरिटी, जियो क्लाउड और जियो की कई अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं. इस प्लान में 500जीबी डेटा रोलओवर की सुविधा मिलती है.

799 वाला प्लान

कंपनी का 799 रुपये वाला प्लान भी मल्टीपल यूजर्स के लिहाज से ठीक है. इसमें आप 2 एक्स्ट्रा सिम जोड़ सकते हैं. यह भी पैमिली पोस्टपेड प्लान है. कंपनी ने इस प्लान में 150 से 200 जीबी डेटा तक रोलओवर की सुविधा देती है.

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments